एक्सप्लोरर

Firozabad News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का सीएम योगी पर निशाना, कहा-इवेंट से नहीं बचाई जाती मरीजों की जान

Firozabad News: फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इवेंट से मरीजों की जान नहीं बचती है.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल के साथ फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां उन्होंने 100 बेड के हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों से मुलाकात कि और उत्तर प्रदेश सरकार को फेल बताते हुए कहा कि मरने वाले बच्चों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मिलने चाहिए. अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी इवेंट में लगे हुए है, इवेंट से मरीजों की जान नहीं बचती है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज को 100 बेड वाले हॉस्पिटल में पहुंचा. प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, बुंदेलखंड से महिला प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, महिला जिला अध्यक्ष कानपुर पूजा भरद्वाज, कानपुर विधायक सोहेल अंसारी मौजूद थे.

इसके साथ ही पूर्व सांसद राकेश सचान और सभी कार्यकर्ताओं के साथ हॉस्पिटल में पहुंचे थे. अजय कुमार लल्लू ने अस्पताल में भर्ती बच्चों का हाल जाना और उनके परिवार वालों से बात की और उन्हें अच्छा इलाज दिलाने का आश्वासन भी दिया. वहीं उन्होंने फिरोजाबाद में हुई इतनी मौतों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा यहां लोग भयावह स्थिति में संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. कोई डेंगू से मर रहा है, कोई अन्य संक्रमण से मर रहा है. वहीं इस पर प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है. मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और राष्ट्रपति जी को हेलीकॉप्टर में लेकर घूम रहे हैं. 

उनका कहना है कि 'बीते 8 दिनों से लगभग यहां 80 लोगों की मरने की सूचना मिल रही है. मथुरा में 9 लोगों की मरने की सूचना है. कासगंज और एटा में भी ऐसी सूचना मिल रही है. जहां सरकार को इंतजाम करने चाहिए वह बिल्कुल फेल हो रही है, बस होर्डिंग पोस्टर और इवेंट में लगी हुई है. इवेंट्स से इलाज नहीं होता, इलाज अस्पतालों में डॉक्टरों, संसाधनों और दवाइयों की व्यवस्था से होता है. इन सभी की व्यवस्था करनी पड़ती है. यह सरकार बिल्कुल फेल है. हमारी मांग है जो बच्चे काल के गाल में समा गए हैं उनके परिवार को 10-10 लाख का मुआवजा दें और जो लोग बीमार हैं उनके संसाधन की व्यवस्था करें.

इसे भी पढ़ेंः

Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मैं लखनऊ का सेवक, यहां का यातायात सुधारने का है सपना

Primary Schools Reopening: कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खुलेंगे स्कूल, लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget