एक्सप्लोरर

Rampur News: CMO ऑफिस में रिश्वत ले रहा था कंप्यूटर ऑपरेटर, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Rampur Crime News: रामपुर के एक वकील ने एंटी करप्शन टीम को रिश्वत लेने की शिकायत की थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सीएमओ ऑफिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया.

Rampur Latest News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एंटी करप्शन टीम ने तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए सीएमओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. रामपुर के सैदनगर के रहने वाले एक वकील ने एंटी करप्शन टीम को रिश्वत लेने की शिकायत की थी, इसके बाद टीम ने कार्रवाई कर संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

रामपुर के सैदनगर खोद के गांव वजवाला के रहने वाले कैलाश सिंह पेशे से वकील हैं. उन्होंने 19 जून को सीएमओ कार्यालय में डी फार्मा के ट्रेनिंग का लेटर बनाने के लिए आवेदन किया था. सीएमओ कार्यालय में ऑपरेटर के पद पर तैनात नवीन कुमार ने उनसे लेटर तैयार करने के एवज में 3000 रुपये की मांग की तो उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी, जिसके बाद एंटी करप्शन टीम कैलाश सिंह के साथ नवीन कुमार को पैसे देने के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंची और जब नवीन कुमार ने उनसे पैसे लिए तभी एंटी करप्शन टीम ने आरोपी नवीन कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया.

भ्रष्टाचार निवारण सेल मुरादाबाद को मिली थी शिकायत 

इसके बाद सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया. टीम आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी कई लोगों से वसूली कर चुका था. शिकायतकर्ता कैलाश सिंह ने बताया की मुझे छात्रों से रिश्वत लेने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मैंने भ्रष्टाचार निवारण सेल मुरादाबाद में शिकायत की थी और आज नवीन कुमार को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया है. मै चाहता हूं कि हमारा समाज भ्रष्टाचार मुक्त हो, इसलिए मैंने शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.

अब तक तीन सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार 

मुरादाबाद के एंटी करप्शन के डीएसपी मोहम्मद फाजिल सिद्दीकी ने बताया कि मई महीने से अब तक हमारी टीम तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर चुकी है. रामपुर में सीएमओ कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर नवीन कुमार को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है और शहर कोतवाली में नवीन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

ये भी पढ़ें: Unnao News: उन्नाव में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने थाने में किया सुसाइड, सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस', बोले CM धामी
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
'माणा और बगोरी गांव का उल्लेख गौरव का विषय', सीएम धामी ने सुनी PM मोदी के 'मन की बात'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया 'स्पेन' तो सपा चीफ ने कसा तंज, बोले- 'कम से कम...'
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार
UP चुनाव में जनजन तक ऐसे पहुंचेगी BJP,  विधानसभा से बूथ स्तर तक प्लान तैयार

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget