एक्सप्लोरर

Prayagraj News: सीएम योगी ने माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा, जानें- क्यों खास होने वाले है इस बार मेला

CM Yogi Prayagraj Visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि इस बार राम मंदिर उद्घाटन के कारण ये मेला भी खास होगा.

Prayagraj Magh Mela News: संगम नगरी प्रयागराज में जनवरी में माघ मेला लगेगा. उससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले और कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की. सीएम योगी ने मीडिया ब्रीफिंग में बुधवार को बताया कि साल भर बाद आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों का मंत्रियों के साथ निरीक्षण किया है और उसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है.

माघ मेले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार का माघ मेला कुछ विशिष्ट होगा. पांच सौ सालों के बाद अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने की वजह से वहां आने वाले तमाम श्रद्धालु प्रयागराज के माघ मेले में भी आएंगे. इसी वजह से माघ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया है. माघ मेले को पहली बार विस्तार देने का काम किया जा रहा है. मेले को 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विस्तार दिया जा रहा है. 

सीएम योगी ने माघ मेले की दी जानकारी

उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में मेले के स्वरूप को बढ़ाया जा रहा है. इस बार सेक्टर की संख्या बढ़ाकर 6 की जा रही है. इस बार पांटून पुलों की संख्या भी बढ़ाकर 6 की जा रही है. इसके अलावा तमाम विभागों द्वारा अवस्थापना सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है. 4000 के करीब संस्थाएं माघ मेले के आयोजन में सहभागी बनेगी. लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में लोहे की चकर्ड प्लेट बिछाई जाएगी. 200 किलोमीटर की पाइपलाइन भी मेला क्षेत्र में बिछाई जाएगी. 

कल्पवासियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

सीएम ने बताया कि 18 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी. 65 किलोमीटर ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी. 21 हजार शौचालय की व्यवस्था होगी. स्वच्छ और भव्य मेले के आयोजन के लिए शौचालयों के इंतजाम किए जा रहे हैं. कल्पसियों और बाकी श्रद्धालुओं के लिए अस्पताल की भी व्यवस्था रहेगी. आठ हजार फीट से ज्यादा एरिया में स्पेशल स्नान घाट तैयार किए जा रहे हैं. पिछले साल की तुलना में इस बार कल्पवासियों की भी संख्या बढ़ने की उम्मीद है. इसी के मद्देनजर तैयारी की जा रही है.  

कुंभ की तैयारी के ट्रायल के तौर पर किए इंतजाम

उन्होंने आगे कहा कि 2025 के कुंभ की तैयारी के ट्रायल के तौर पर मेले की तैयारी की जा रही है. ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए हैं. पार्किंग की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी. श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे. मेला 15 जनवरी को मकर संक्रांति से शुरू होगा. 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा से कल्पवास की शुरुआत होगी. मौनी अमावस्या 9 फरवरी को, बसंत पंचमी 14 फरवरी को, माघी पूर्णिमा 24 फरवरी को होगी. महाशिवरात्रि पर 8 मार्च को मेले का समापन होगा.

सीएम ने बताया कि तकरीबन 2 महीने तक चलने वाले माघ मेले के आयोजन के लिए सरकार और प्रशासन बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगी. महाकुंभ से पहले के माघ मेले में श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. प्रयागराज को स्वच्छता और भव्य कुंभ का संदेश भी इस माघ मेले के जरिए दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Ayodhya News: अब इस नाम से जाना जाएगा अयोध्या का रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget