एक्सप्लोरर

सज्जन सिंह का मशहूर किरदार निभाने वाले अनुपम श्याम ओझा की मदद के लिए आगे आए सीएम योगी

यूपी के प्रतापगढ़ निवासी मशहूर टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. इस वक्त उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. उनकी मदद को अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे आये हैं.

लखनऊ: गंभीर रूप से बीमार टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा की हरसंभव मदद के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद आगे आये हैं. उन्होंने इलाज में हर स्तर से उनकी सहायता के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. आपको बता दें कि छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम ओझा मूल रूप से यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं. किडनी के समस्या के चलते उनकी तबीयत अचानक बीते दिनों खराब हो गयी थी, उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

राजा भैया ने की पांच लाख की मदद

गौरतलब है कि मशहूर टीवी कलाकार को डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है. लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के वजह से ओझा इलाज कराने में असमर्थ थे. सोशल मीडिया पर उनकी बीमारी की खबर फैलने के बाद अनुपम श्याम ओझा के लिए कई एक्टर्स, नेता मदद के लिये आगे आये हैं. यही नहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी उनके इलाज के लिये पांच लाख रुपये दिये हैं.

तबीयत में हुआ सुधार

टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा में अनुपम श्याम ओझा ने ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी. इसके बाद वे सुर्खियों में आ गये थे. इसके अलावा उन्होंने बॉलिवुड की फिल्मों में भी छोटे-बड़े किरदार निभाये हैं. इस बीच अच्छी खबर भी है. ओझा के परिजनों का कहना है कि उनकी तबियत में सुधार हुआ है. उन्हें आईसीयू से निकालकर डायलिसिस के लिए प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है.

ये भी पढ़ें.

आगरा: कोरोना पर बड़ी खबर, एसएन मेडिकल कॉलेज में अगले हफ्ते शुरू होगा वैक्सीन ट्रायल अमरोहा में धरा गया फर्जी शिक्षक, एक दस्तावेज के सहारे तीन नौकरी, कहीं प्रिंसिपल तो कहीं लेखपाल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget