एक्सप्लोरर

UP News: 'जमीन विवाद का 48 घंटों में करें निपटारा, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी', CM योगी का सख्त निर्देश

CM Yogi News: मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है. देवरिया हत्याकांड के बाद उन्होंने जमीन विवाद को लेकर भी सख्त निर्देश दिए.

UP News: देवरिया हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. जमीन विवाद में छह लोगों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सख्त हैं. मंडलीय विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए. उन्होंने चेतावनी दी कि जमीन के विवाद में घटनाएं होने पर संबंधित जिले और तहसील अफसर सीधे तौर पर नपेंगे. सीएम योगी ने अफसरों को पैमाइश और विरासत से संबंधित मामलों को 48 घंटे में निपटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

देवरिया हत्याकांड के बाद CM योगी आदित्यनाथ सख्त

राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों की खैर नहीं है. उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर जाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी कमजोर उद्यमी, व्यवसायी की भूमि पर अवैध कब्जा को गंभीरता से लिया जाए. समीक्षा बैठक में सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी बैठक को संबोधित किया. उन्होंने जमीन विवाद का निपटारा करने के लिए अभियान चलाने को कहा.

भूमि विवाद निपटारा के लिए अफसर चलाएं अभियान

मुख्य सचिव ने कहा कि जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को सांसदों और विधायकों के फोन रिसीव करने की भी हिदायत दी गई. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि व्यस्त रहने पर अधिकारी बाद में कॉल कर सांसदों और विधायकों से संपर्क स्थापित करें. पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने की अलग-अलग फोरम पर शिकायत हुई थी. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक बार फिर फोन उठाने संबंधित आदेश दिया है. बता दें कि, देवरिया में 6 लोगों और सुल्तानपुर में डॉक्टर की हत्या के बाद कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा हो गया था. 

UP Congress: अजय राय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे प्रशासन के पास, लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget