एक्सप्लोरर

UP Assembly Session: सीएम योगी ने विधानसभा में जमकर की शिवपाल यादव की तारीफ, 2024 से पहले दिया ये बड़ा ऑफर

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव की जमकर सराहना की. इस दौरान उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, 'चाचा अपना रास्ता बदल लो'.

UP Assembly Monsoon Session 2023: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है. एक ओर विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को आवारा पशुओं से लेकर महंगाई के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की. वहीं पलटवार करते हुए जवाब देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है. इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में शिवपाल जी ने सत्ता का पापड़ बेला लेकिन उनके साथ अन्याय हुआ.

सीएम योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव की तारीफ करते हुए कहा कि 'आपके प्रति हमारी बहुत सहानुभूति है. आपके साथ अन्याय हुआ है, हम जानते हैं.' इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि 'यह लोग आपकी कीमत को नहीं समझेंगे और आपके साथ न्याय नहीं करेंगे.' 

चाचा अपना रास्ता बदल लो- सीएम योगी

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हो रहे विकास पर चर्चा करते हुए 2024 में फिर से जनादेश पाने का दावा किया. इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहते हुए शिवपाल यादव को नसीहत देते हुए कहा, 'मैं तो फिर से कहता हूं “चाचू आप अपना रास्ता बदल लो”'. उन्होंने आगे कहा कि 'ये आपके साथ न्याय नहीं करेंगे, जब भी आपका नंबर आता है. आपको काट दिया जाता है. आपके संघर्ष को कोई भी ध्यान में नहीं रखता है.'

अपने मित्र से कुछ तो सीखो- सीएम योगी

इसके साथ ही सीएम योगी ने इशारों में कहते हुए कहा कि 'आपको अपने मित्र (ओम प्रकाश राजभर) से कुछ तो सीखना चाहिए.' जिसके बाद उन्होंने अपनी चर्चा जारी रखी. बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. जिस दौरान राजभर ने अपने बयानों से बीजेपी और सीएम योगी पर तीखे हमले किए थे. वहीं वह एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ेंः

UP News: पसमांदा मुस्लिमों की हितैषी बनने वाली BJP के सामने उठी ये मांग, उलेमा काउंसिल ने उठाया बड़ा मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल बंद, NHAI की निर्माण कंपनी पर कार्रवाई
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget