एक्सप्लोरर

‘हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो हमारी प्रतीक्षा...’, BJP के सदस्यता अभियान में बोले CM योगी

BJP Membership Campaign 2024: सीएम योगी बीजेपी सदस्यता अभियान 2024 में शामिल हुए और कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है. इस पार्टी के साथ सभी लोग जुड़ना चाहते हैं.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (3 सितंबर) के बीजेपी सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस अवसर पर सीएम योगी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की. 

सीएम ने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति बीजेपी से जुड़ना चाहता है. जब हम लोग उस तक पहुंचते नहीं हैं तो उसको पीड़ा होती है. तब वह उन संकीर्णताओं के दायरे में आता है, जो जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर भारत के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने और भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने के लिए फैलाई जाती है.

बीजेपी सदस्यता अभियान में शामिल हुए सीएम योगी 

सीएम ने कहा इन स्थितियों में हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है. हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि "राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम. " अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं.

भारत के अंदर केवल बीजेपी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रभुता के लिए खतरा बन रही थी. कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है. 

सीएम योगी ने साधा कांग्रेस पर निशाना 

देश सर्वोपरि का मंत्र देते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता कह सकता है कि उसके लिए दल से बढ़कर देश है. उन्होंने कहा कि 1977 में जब लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने किया था, तब भारतीय जनसंघ का विसर्जन करते हुए जनता पार्टी के रूप में देश के अंदर विपक्षी दलों का जो गठबंधन बना था. उसमें हमारे नेतृत्व ने देश के लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था. इसी तरह, बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के दौरान 140 करोड़ भारतीयों की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना 'सेवा ही संगठन है' के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करके दिखाया है. 

सीएम योगी ने की कार्यकर्ताओं से ये खास अपील 

सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो हमारी प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. अगर हम उसके घर जाएंगे, उसके साथ सेल्फी लेंगे और उसी मोबाइल से उसको फिर से सदस्य बनाकर उस सेल्फी को वापस भेजेंगे तो उसको बहुत अच्छा लगेगा. इसी तरह, जिनको आयुष्मान भारत का कार्ड मिला है, प्रदेश के जिन 15 करोड़ लोगों को पिछले 4 वर्ष से फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है.

जिन लोगों के घर में उज्जवला योजना का सिलेंडर जल रहा है, जिन लोगों को विद्युत का कनेक्शन मिल गया है, जिन लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, जिन साढ़े 6 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली हमें उन सभी को इस अभियान से जोड़ना है. हम सब इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे, ताकि देश की सबसे बड़ी आबादी के इस राज्य में सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के इस टारगेट को पूरा किया जा सके.

ये भी पढ़ें: बांदा की बेटी को दुबई में फांसी सजा, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, सरकार से लगाई गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget