एक्सप्लोरर

गोरखपुरः सीएम योगी ने ढाई घंटे तक की महानिशा पूजा, कोरोना से मुक्ति की मांगी दुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी की रात को गोरखनाथ मंदिर में महानिशा पूजन किया.

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम को गोरखनाथ मंदिर में महानिशा पूजन किया. मुख्यमंत्री ने मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में करीब ढाई घंटे तक मां भगवती की अराधना की. हालांकि मंदिर में अनुष्ठान शाम 4 बजे से ही शुरू हो गया, लेकिन योगी आदित्यनाथ 6 बजे के करीब अनुष्ठान में शामिल हुए. अनुष्ठान का सिलसिला 8.30 बजे तक चला.

नाथ संप्रदाय की परम्परा के अनुसार अष्टमी का हवन अष्टमी की रात में ही हो जाता है. शुक्रवार दिन में 12.30 बजे से अष्टमी तिथि लग गई. इसलिए शुक्रवार की शाम 6 बजे से सीएम योगी आदित्यनाथ पूजन में शामिल हुए. मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से गौरी गणेश पूजन, वरूण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन, स्थापित मां दुर्गा का विधिवत पूजन, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडसोपचार पूजन, भगवान कृष्ण एवं गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, विल्व अधिष्ठात्री देवता पूजन कराया.

उसके बाद शस्त्र पूजन, द्वादस ज्योर्तिलिंग-अर्धनारीश्वर एवं शिव-शक्ति पूजन, वटुक भैरव, काल भैरव, त्रिशूल पर्वत पूजन का अनुष्ठान सम्पन्न कराया. उसके बाद दुर्गा सप्तसती के पाठ एवं वैदिक मंत्रों के साथ पूजन का अनुष्ठान संपंन हुआ.

कोरोना से निजात की कामना की सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाम 7 बजे के करीब शक्ति मंदिर के बाहर बनाई गई वेदी पर उगे जौ के पौधे को वैदिक मंत्रों के बीच काटा. उसके बाद हवन वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर उनका विनयवत श्रद्धाभाव से पूजन कर कोरोना से निजात और लोकमंगल की कामना की. दुर्गा सप्तशती के सम्पूर्ण पाठ के साथ हवन संपंन हुआ. परम्परागत रूप से योगी आदित्यनाथ ने नारियल, गन्ना, केला, जायफर, खीरा की बलि देकर शक्ति की आराधना पूर्ण किया.

गुरु गोरक्षनाथ का पूजन कर गोशाला में की गो-सेवा शुक्रवार दोपहर 3.41 पर मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु गोरखनाथ का पूजन कर अखण्ड ज्योति का दर्शन किया. उसके बाद समाधि पर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के समक्ष माथा टेका. उन्होंने तकरीबन 30 मिनट का समय गोशाला में गायों के बीच व्यतीत किया. गो सेवा करते हुए उन्होंने गायों को गुड़ एवं चना खिलाया.

ये भी पढ़ेंः अयोध्या की रामलीला में अंगद बने मनोज तिवारी, कहा- जिसने रामायण समझ ली वह बीजेपी में ही रहेगा लखनऊः बीजेपी के 'अच्छे दिन आने वाले हैं' नारे के जवाब में सपा के 'सच्चे दिन आने वाले हैं'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
Noida News: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर ठगी, मास्टरमाइंड नोएडा से अरेस्ट
फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर ठगी, मास्टरमाइंड नोएडा से अरेस्ट
Shamli News: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
शामली: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का बजरंग दल, फूंका मौलाना का पुतला
Mirzapur News: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा
मिर्जापुर: सड़क के बीच में छोड़ा हैंडपंप, इंजीनियर्स की लापरवाही, वीडियो वायरल होने के बाद हटा

वीडियोज

इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget