एक्सप्लोरर

'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे...'यूपी उपचुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में 7 सीट पर आगे है. बीजेपी ने सपा के गढ़ में भी सेंध लगा दी है. अब इस को लकेर सीएम योगी की प्रतिक्रिया आई है.

UP ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में 7 सीट पर आगे है. बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में भी सेंध लगा दी है. अब इस को लकेर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग कर अपना बयान दोहराया है.

सीएम ने एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है. ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है. उ.प्र. के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे. एक रहेंगे-सेफ रहेंगे.

यूपी उपचुनाव में सपा की हार से कांग्रेस को मिली संजीवनी, अखिलेश यादव पर बढ़ेगा दबाव!

इन सात सीटों पर बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतगणना के अब तक के रुझान में 7 सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और 2 पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) आगे है. निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 2.40 बजे तक की मतगणना में मीरापुर में भाजपा सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) तथा कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मझवां कटेहरी, और फूलपुर में भाजपा आगे है. सपा के उम्मीदवारों ने करहल, सीसामऊ और  विधानसभा सीट पर बढ़त बना ली है.

इसके अनुसार मीरापुर में रालोद की मिथिलेश पाल अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की सुंबुल राणा से 18,281 मत, कुंदरकी में भाजपा के रामवीर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद रिजवान से 55,082 मत, गाजियाबाद में भाजपा के संजीव शर्मा सपा के सिंहराज जाटव से 38,007 मत से आगे है. इसी तरह, खैर (सुरक्षित) में भाजपा के सुरेंद्र दिलेर अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा की चारु केन से 19,884 मत, फूलपुर में भाजपा के दीपक पटेल सपा उम्मीदवार मोहम्मद मुज्तबा सिद्दीकी से 3,877 मत, और मझवां में भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य सपा उम्मीदवार डॉ. ज्योति बिंद से 2,772 मतों से आगे हैं.  वहीं करहल में अखिलेश यादव के भतीजे एवं सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव, रिश्ते में फूफा लगने वाले अपने प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव से 23,655 मतों से आगे हैं.

सीसामऊ में सपा की नसीम सोलंकी भाजपा के सुरेश अवस्थी से 14,536. हालांकि कटेहरी में सपा की शोभावती वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के धर्मराज निषाद से पीछे हैं. उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार काफी पीछे हैं. बसपा ने सभी नौ सीट पर अकेले चुनाव लड़ा, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर में उम्मीदवार उतारे.  चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी सीसामऊ को छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ा.राज्य की इन नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था.

सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन सभी नौ सीट पर शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई. उपचुनाव वाले नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं. सीसामऊ में सबसे कम 20 और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 दौर में मतगणना पूरी होगी. मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

मतगणना उत्तर प्रदेश के नौ जिलों मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, आंबेडकर नगर एवं मिर्जापुर में जारी है. निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए नौ प्रेक्षक तैनात किए हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, समस्त मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है. मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गयी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget