एक्सप्लोरर

UP Politics: हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया सबसे बड़ा बयान, जानिए- क्या कहा?

UP Politics: एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ से जब हिन्दू राष्ट्र को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'हमें पहले ये समझना होगा कि हिन्दू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है.'

Yogi Adityanath On Hindu Rashtra: देश की सियासत में इन दिनों 'हिन्दू राष्ट्र' (Hindu Rashtra) का मुद्दा छाया हुआ है, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मुहिम को और धार दी है. इस सिलसिले में पिछले दिनों उन्होंने प्रयागराज में साधु संतों से मुलाकात भी की थी. वहीं अब इस मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम योगी ने कहा कि 'भारत एक हिन्दू राष्ट्र है...था...और रहेगा. सीएम योगी ने कहा कि भारत में रहने वाला हर नागरिक हिन्दू है. इसे धर्म, जाति और मजहब के हिसाब से नहीं देखना चाहिए.' 

एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ से जब हिन्दू राष्ट्र को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'हमें पहले ये समझना होगा कि हिन्दू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है. हिन्दू कोई मत, कोई मजहब, कोई संप्रदाय नहीं है. ये एक सांस्कृतिक शब्दावली है, जो भारत के हरेक नागरिक पर फिट बैठती है. यहां की संस्कृति नागरिकता की दृष्टि से.' 

हिन्दू राष्ट्र पर सीएम योगी का बड़ा बयान

सीएम योगी ने आगे कहा कि भारत का कोई व्यक्ति हज करने जाता हो तो उसका संबोधन वहां हिन्दू नाम से जाना जाता है. अगर भारत का कोई व्यक्ति हज करने जा रहा है वहां कोई उसे हाजी, इस्लाम के रूप में नहीं मानता, वहां उसे हिन्दू नाम से संबोधित किया जाता है तो उसे वहां कोई परेशानी नहीं है. इस परिदृश्य से देखा जाए तो भारत हिन्दू राष्ट्र है, क्योंकि यहां का हर नागरिक हिन्दू है. उन्होंने कहा कि हिन्दू कोई जाति सूचक, मत और मजहब सूचक शब्द नहीं है. ये हमारी सांस्कृतिक एकता है जो हिमालय से लेकर इस विस्तृत भूभाग पर जन्में लोग अपने आप हिन्दू कहलाते हैं. इस रूप में हिन्दू राष्ट्र से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आप हिन्दू शब्द को किसी मत या संप्रदाय से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम हिन्दू शब्द का मतलब समझने की भूल कर रहे हैं. वहीं संविधान के सर्वोपरि होने पर उन्होंने कहा कि 'जहां तक संविधान की बात है तो संविधान के प्रति हर भारतीय के मान में सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए, क्योंकि वो ही हमारा मार्ग दर्शक है.' 

ये भी पढ़ें- Lucknow Rename Row: लखनऊ का नाम बदलने पर पहली बार बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, चौंका देगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget