एक्सप्लोरर

Uttarakhand Tunnel Accident: धामी सरकार कराएगी निर्माणाधीन सुरंगों की समीक्षा, उत्तरकाशी हादसे के बाद किया ऐलान

Pushkar Singh Dhami on Uttarkashi Tunnel Accident: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि निर्माणाधीन सभी सुरंगों की समीक्षा कराई जाएगी.

Uttarakhand Tunnel Collapse: उत्तरकाशी में सुरंग हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है. 40 मजदूरों को निकालने के लिए मलबे की ड्रिलिंग नई ऑगर मशीन से की जा रही है. गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में बन रही सभी सुरंगों की समीक्षा करने का ऐलान किया. देहरादून में मुख्यमंत्री धामी पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने बताया कि 'राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) सुरंग की निगरानी कर रही थी. एनएचआईडीसीएल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत आती है.' उन्होंने कहा 'हमें ऐसी सुरंगों की जरूरत है और उनमें से कई अभी निर्माणाधीन हैं. उत्तराखंड में बन रही सुरंगों की हम समीक्षा करेंगे.'

निर्माणाधीन सुरंगों की समीक्षा कराएगी धामी सरकार

मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि रविवार को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद निर्माण में सामने आयी अनियमितताओं की क्या जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा, 'हम अपने शहरों की धारण क्षमता का अध्ययन कर रहे हैं. इसके साथ ही हम राज्य में बन रही सुरंगों की भी समीक्षा करेंगे.' करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वाकांक्षी चारधाम ‘ऑलवेदर’ सड़क परियोजना के तहत पर्वतीय प्रदेश में कई सुरंगें बननी हैं. साढ़े चार किलोमीटर लंबी सिलक्यारा सुरंग भी चारधाम परियोजना का हिस्सा है.

मलबे की ड्रिलिंग नई ऑगर मशीन से दोबारा हुई शुरू

सिलक्यारा में जारी राहत एवं बचाव अभियान पर मुख्यमंत्री धामी लगातार नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों और रेस्क्यू के काम में लगी एजेंसियों से पल पल की अपडेट भी मुख्यमंत्री ले रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. अधिकारियों को राहत एवं बचाव में लगी सभी तकनीकी एजेंसियों का हर संभव सहयोग करने की हिदायत दी. बता दें कि  गुरुवार को 25 टन वजनी नई ऑगर मशीन भारतीय वायु सेना के सी-130 हरक्यूलिस विमानों से मंगाई गई है. मलबे की ड्रिलिंग ऑगर मशीन से दोबारा की जा रही है.

सुब्रत राय के अंतिम संस्कार में क्यों दोनों बेटों में से कोई एक भी मुखाग्नि देने नहीं पहुँचे, सहाराश्री की पत्नी ने बतायी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget