एक्सप्लोरर

CM धामी बोले- 'लिव-इन रिलेशनशिप पर नहीं हटेंगे पीछे...चारधाम यात्रा की परंपराओं का होगा पालन'

Uttarakhand News: सीएम धामी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी, सरकार ने जनता से किया वादा निभाया है.

CM Dhami on Live in Relationships: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उनकी सरकार किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध करने वालों के सुझावों का सम्मान किया जाएगा, लेकिन सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी. मुख्यमंत्री ने यह बयान नई दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में दिया.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी, सरकार ने जनता से किया वादा निभाया है. उन्होंने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी कई बार बहस हो चुकी है, लेकिन सरकार अब अपने रुख पर कायम है.

उन्होंने कहा, "लिव-इन रिलेशनशिप हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह विषय न्यायालयों में कई बार आया है. हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और सुझावों का स्वागत करते हैं, लेकिन सरकार इस मामले पर पीछे नहीं हटेगी. मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि लोगों को तीर्थाटन और पर्यटन में फर्क समझना होगा. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का धार्मिक महत्व है, इसे मनोरंजन का साधन नहीं बनाया जा सकता.

चारधाम यात्रा को पर्यटन में बदलने की कोशिश गलत- सीएम धामी

सीएम धामी ने रील कल्चर पर रोक की बात करते हुए कहा, "चारधाम यात्रा एक धार्मिक यात्रा है, इसे पर्यटन में बदलने की कोशिश गलत है. पुराने रील चलाने और मनोरंजन गतिविधियों से यात्रा का धार्मिक स्वरूप प्रभावित होता है, जिससे गलत संदेश जाता है." उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य किए गए. केदारनाथ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सरकार ने इकोलॉजी का पूरा ध्यान रखा. उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के लिए इकोलॉजी और इकॉनमी के संतुलन को प्राथमिकता दी जा रही है.

 सिलक्यारा टनल हादसे पर भी की बात

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं सबसे बड़ी चुनौती हैं. उन्होंने कहा कि यहां अक्सर बादल फटने, भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी घटनाएं होती रहती हैं. मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा टनल हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा. उन्होंने बताया कि अब वैज्ञानिक इस घटना पर शोध कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए नई तकनीक विकसित की जा सके.

अवैध धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने का अभियान जारी रहेगा- सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध मजारों और मदरसों के खिलाफ अभियान छेड़ा, जो कानून के दायरे में रहकर चलाया गया. उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने का अभियान जारी रहेगा. सीएम धामी ने बताया कि "लैंड जिहाद के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अब तक 6000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है. उन्होंने कहा कि अवैध मदरसों को सील कर दिया गया है और जहां भी गैरकानूनी गतिविधियां हो रही थीं, वहां कड़ी कार्रवाई की गई.

देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए उन्होंने सत्यापन अभियान, यूसीसी और लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए भी सख्त कानून बनाया गया है. सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जल्द ही वक्फ कानून भी लागू किया जाएगा, ताकि सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से है, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है.

हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखते हैं पीएम मोदी- सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के अनुभव भी साझा किए. उन्होंने पीएम मोदी को "आधुनिक भारत का शिल्पकार" बताते हुए कहा कि पीएम हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखते हैं और आम आदमी की समस्याओं को लेकर संवेदनशील रहते हैं." उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम छू रहा है. उन्होंने आपदा के समय उत्तराखंड को हमेशा मदद दी है."

अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प दोहराया

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की पवित्रता बनाए रखने और अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया. मुख्यमंत्री ने देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की.

यूपी में ईद की नमाज पर पुलिस की जमीन से आसमान तक पैनी नजर, कहीं रचा चक्रव्यूह तो कहीं सख्त पहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget