एक्सप्लोरर

यूपी में ईद की नमाज पर पुलिस की जमीन से आसमान तक पैनी नजर, कहीं रचा चक्रव्यूह तो कहीं सख्त पहरा

Eid 2025: मेरठ में अलविदा की नमाज को लेकर मेरठ में सुरक्षा का चक्रव्यूह रचा गया. एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी को लेकर पैदल मार्च निकाला.

UP News: उत्तर प्रदेश में ईद की नमाज से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. कई जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला है और संवदेनशील इलाकों में सुरक्षा को लेकर चक्रव्यूह भी रचा गया है. अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि सड़कों और छतों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और पुलिस ने भी रोक लगाई है. इसके साथ ही पुलिस ने साफ कर दिया है कि अलविदा जुमा और आने वाली ईद पर अगर किसी ने सड़क या छत पर नमाज पढ़ी तो कड़ी कार्रवाई होगी.

लखनऊ में माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट है. वेस्ट जोन के संवेदनशील इलाकों में अलविदा की नमाज को सकुशल अदा कराने के लिए पुलिस अलर्ट है और पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है. डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में वेस्ट जोन के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया.

इस दौरान ADCP वेस्ट धनंजय सिंह कुशवाहा, ACP चौक राजकुमार सिंह व कई थानों के SHO मौजूद रहे. RRF, PAC बल व भारी पुलिस फोर्स के साथ DCP वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने फ्लैग मार्च किया और आम जनमानस से पुलिस ने त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ सकुशल निपटाने की अपील की. 

मेरठ में रचा गया सुरक्षा का चक्रव्यूह 

इधर मेरठ में अलविदा की नमाज को लेकर मेरठ में सुरक्षा का चक्रव्यूह रचा गया. एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी को लेकर पैदल मार्च निकाला. आरएएफ और पीएसी की कई कंपनियां भी मेरठ में तैनात की जाएंगी, जमीन से आसमान तक पैनी नजर होगी. ड्रोन और सीसीटीवी से भी निगरानी होगी. एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर होगी, अगर किसी ने अफवाह फैलाई तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. 

संभल DM राजेंद्र पेंसिया बोले- अलविदा की नमाज बहुत अच्छे से होगी 

वहीं संभल में अलविदा की नमाज और ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर संभल DM राजेंद्र पेंसिया ने बताया, "पिछले एक महीने से हमने माइक्रो लेवल से लेकर मैक्रो लेवल तक योजना बनाई है और इसी के अंतर्गत गांव और मोहल्ले से लेकर जनपद स्तर तक बैठक हुई हैं. अलविदा की नमाज बहुत अच्छे से होगी और ईद भी अच्छे से मनाई जाएगी. इसके लिए सभी ने सहयोग करने का वादा किया है, हमने संवेदनशीलता को देखते हुए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई है. धारा 163 पहले से लागू है, सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी. इस पर सभी ने सहमति जताई है. 

'कौन मुसलमान है जो गुजिया नहीं खाता...' संभल CO अनुज चौधरी के सेवइयां वाले बयान पर बोले AAP सांसद संजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget