एक्सप्लोरर

UP Politics: भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर बोलीं- 'सावधान रहना, केजरीवाल की गिरफ़्तारी का दांव उल्टा पड़ा'

UP Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किया है. उन पर शराब नीति में बदलाव कर शराब व्यवसायियों को लाभ पहुंचाने और रिश्वत लेने का आरोप है.

Neha Singh Rathore News: शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद पूरा विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हो गया है और सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगा रहा है. वहीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का दांव उल्टा पड़ गया है. 

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद जिस तरह से पूरा विपक्ष एकजुट नज़र आ रहा है ये विपक्षी एकता के लिए भी अहम है. ऐसे में एनडीए के विरोध में विपक्षी एकता अब और मजबूत नजर आ रही है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो केजरीवाल को लोगों की सहानुभूति मिल सकती है जो सत्ताधारी दल के लिए भारी भी पड़ सकता है.

नेहा राठौर ने साधा निशाना
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने भी इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, 'इन्होंने अधूरे राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा अतिउत्साह में पहले ही करवा दी. अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी का दांव इन्हें उल्टा पड़ गया और इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाले में ये खुद फंसे हुए हैं. अब चुनाव जीतने के लिए ये चीन या पाकिस्तान से युद्ध करेंगे या फिर देश भर में साम्प्रदायिक दंगे करवायेंगे. सावधान रहना है.'

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से ही नेहा सिंह राठौर बीजेपी पर जमकर हमले कर रही है. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से बीजेपी फंस गई है. क्योंकि दिल्ली की जनता जान चुकी है कि इसकी असली वजह आने वाला चुनाव है. इसका ख़ामियाजा किसे भुगतना होगा ये भी सब जानते हैं. 

UP Politics: अखिलेश यादव पर भड़कीं पल्लवी पटेल, कहा- 'मैं सपा की विधायक नहीं, सदस्यता छीन लेने का...'

वहीं एक और पोस्ट में उन्होंने कहा कि तानाशाह डरा हुआ है. उसे डर है कि लोग उससे डरना बंद कर देंगे..उसकी लोकप्रियता खत्म हो चुकी है. अब वो सजाओं का डर दिखाकर अपने जयकारे लगवाना चाहता है.

जानें- क्या है शराब घोटाला?
आपको बता दें गुरुवार शाम को ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें दिल्ली की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. ईडी ने दावा है कि केजरीवाल कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए आबकारी नीति 2021-22 बनाई और इसके जरिए लाभ के बदले में शराब व्यवसायियों से रिश्वत मांगने में शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget