एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए 624 सीसीटीवी कैमरा, 24 घंटे होगी लाइव निगरानी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस ने 624 कैमरे लगाए हैं. सबसे ज्यादा कैमरे रुद्रप्रयाग जिले में स्थापित किए गए हैं.

Chardham Yatra News: चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर इस बार पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. यात्रा मार्गों पर निगरानी के लिए कुल 624 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं. इन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए आईजी रेंज कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है.

इस कंट्रोल रूम का प्रभारी एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह को बनाया गया है. कंट्रोल रूम में डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं. यहां 24 घंटे रोस्टर के हिसाब से अधिकारी और कर्मचारी निगरानी का काम करेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके. कंट्रोल रूम से चारधाम यात्रा मार्ग और प्रमुख स्थलों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है.

सबसे ज्यादा कैमरे रुद्रप्रयाग में लगाए गए
कैमरों की कवरेज इस बार पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक व्यापक की गई है. हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में कुल 624 कैमरे लगाए गए हैं. इनमें सबसे अधिक 120 कैमरे रुद्रप्रयाग जिले में स्थापित किए गए हैं, जो यात्रा के प्रमुख पड़ावों की निगरानी कर रहे हैं.

इन स्थानों पर लगे इतने कैमरे

  • देहरादून - 107
  • हरिद्वार - 85
  • टिहरी गढ़वाल - 102
  • पौड़ी गढ़वाल - 44
  • रुद्रप्रयाग - 115
  • चमोली - 79
  • उत्तरकाशी - 35
  • केदारनाथ धाम - 5 कैमरे
  • बदरीनाथ धाम - 16 कैमरे
  • गंगोत्री - 24 कैमरे
  • यमुनोत्री - 12 कैमरे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस व्यापक निगरानी व्यवस्था से भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी. साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सकेगी. कंट्रोल रूम से निगरानी के चलते इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को निर्बाध और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में संदिग्ध लोगों का होगा सत्यापन, CM धामी ने जिलाधिकारी को दिए जांच के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अस्पताल में घुसकर भर्ती युवक को मारी गोली, प्रेमिका के पुलिसकर्मी भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
अलीगढ़: अस्पताल में घुसकर भर्ती युवक को मारी गोली, प्रेमिका के पुलिसकर्मी भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
UP चुनाव से पहले बीजेपी ने सपा के PDA फॉर्मूले की निकाली काट! 2,802 नेताओं को दी नई जिम्मेदारी
UP चुनाव से पहले बीजेपी ने सपा के PDA फॉर्मूले की निकाली काट! 2,802 नेताओं को दी नई जिम्मेदारी
Dehradun News: विकासनगर वन अधिकारी से मारपीट केस पर HC सख्त, गिरफ्तारी पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
विकासनगर: वन अधिकारी से मारपीट केस पर HC सख्त, गिरफ्तारी पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget