एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर फूटा संत समाज का गुस्सा, जानें क्या है वजह

Chardham Yatra: संतों ने लोगों से अपील की है कि वे इस धार्मिक यात्रा की पवित्रता बनाए रखें और यात्रा के दौरान नशा खोरी और विलासता से बचें. उन्होंने कहा कि यात्रा के बहाने पिकनिक मनाने के लिए न आएं.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा पूरी तरह से धार्मिक यात्रा है... मौज मस्ती या पिकनिक के तौर पर इसे नहीं देखा जाना चाहिए. देश के संत समाज का यही कहना है. दरअसल यह बात इसलिए उठी है क्योंकि बीते कई सालों से चारधाम यात्रा में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. देवभूमि में आने वाले तीर्थयात्री मौज-मस्ती के लिए पहाड़ों पर जाते हैं जिसे लेकर संतों के एतराज के बाद अधिकारियों ने भी देवभूमि में आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा की पवित्रता बनाए रखने की अपील की है.

एक दौर था जब श्रद्धालु अपने जीवन की सभी जिम्मेदारियों को निभा कर ही चारधाम की यात्रा के लिए जाते थे...आज की तरह उस दौर में ना तो सड़कें थीं ना ही हवाई सेवा. सुविधाएं बढ़ने के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में तेजी से इजाफा हुआ. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों का रुख करते हैं. हालात ये हैं कि हर साल चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. हालांकि इस बढ़ती संख्या में ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो केवल मौज-मस्ती के लिए या पिकनिक के लिए चारधाम की यात्रा पर आए हैं इसको लेकर संत समाज में भारी गुस्सा है.

संतों का कहना है कि अगर लोगों को मौज-मस्ती या पिकनिक ही मनानी है तो वे चारधाम की यात्रा का बहाना लेकर न आएं. संतों ने लोगों से अपील की है कि वे इस धार्मिक यात्रा की पवित्रता बनाए रखें और यात्रा के दौरान नशा खोरी और विलासता से बचें.

पहले के मुकाबले चारधाम यात्रा अब बहुत सरल हो गई है... बढ़ी सुविधाओं से अब चंद दिनों में ही यात्रा पूर्ण हो जाती है.. इसलिए लोग पहाड़ों का रुख करते हैं. पहाड़ों पर बने महंगे और आरामदायक होटल भी यात्रा के दौरान लोगों को पिकनिक के लिए आकर्षित करते हैं. ऐसे में संतों का गुस्सा करना लाजमी है. पहाड़ों पर होने वाली ट्रैकिंग, कैंपिंग और स्कीइंग जैसे खेल भी इस आध्यात्मिक यात्रा की पवित्रता खो रहे हैं.. लिहाजा अधिकारी भी लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं.

'मर्यादा, पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखें श्रद्धालु'

वरिष्ठ संत स्वामी अवधेशानंद गिरी जी ने यात्रा पर आने वाले लोगों से मर्यादा, पवित्रता और मां गंगा की स्वच्छता को बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि तीर्थ में आने वाले यात्रियों के भीतर ये आस्था रहनी चाहिए कि पवित्रता रखी जाए, श्रद्धालु इधर-उधर कूड़ा-कचरा न फेंकें. उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे उत्तराखंड में बैन है इसलिये मैं यात्रियों से निवेदन करना चाहूंगा कि सिंगल यूज प्लास्टिक लेकर न आएं और यात्रा की पवित्रता, यहां की मूल परंपराओं का आदर करते हुए यात्रा को सम्मान दें.

'पिकनिक मनाने के लिए यात्रा पर ना आएं'

वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी जी ने कहा कि गंगोत्री और यमुनोत्री जी के कपाट खुल गए हैं, सभी श्रद्धालुओं को में उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु श्रद्धाभाव से ही यहां आएं, जो पिकनिक भाव से यात्रा में आना चाहते हैं वे घर पर ही रहें तो अच्छा है क्योंकि वे यहां आकर अव्यवस्था ही फैलाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से धार्मिक भाव से आने वाले यात्रियों और प्रशासन को भी असुविधा होती है.

ये यात्रा पिकनिक का विषय नहीं है ये आत्मरंजन का विषय है. आत्मा का रंजन करने के लिए आध्यात्मिक यात्राएं की जाती हैं. पुरी जी ने कहा कि यहां का शासन-प्रशासन, साधु समाज, व्यापारी वर्ग सभी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तत्पर हैं लेकिन यदि कुछ लोग अव्यवस्था फैलाते हैं तो प्रशासन को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद में मेट्रो स्टेशन पर ASI ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget