एक्सप्लोरर

Chandauli: थाने में दारोगा के साथ बीजेपी नेता ने की अभद्रता, केस दर्ज कर जांच शुरू

Chandauli Police Clash News: चंदौली के सैयदराजा थाने में पुलिस के साथ अभद्रता को लेकर बीजेपी नेता पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Chandauli Police News: बीजेपी (BJP) नेता विशाल मद्धेशिया से मारपीट का मामला गरमा गया है. सैयदराजा पुलिस व बीजेपी इस मामले में आमने-सामने हो चुकी है. बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच फिर गहमागहमी का मामला सामने आया है. दरअसल, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, दिग्गज बीजेपी नेता राणा प्रताप सिंह समेत बीजेपी की टीम सैयदराजा थाने में डंटी थी. तभी विशाल मद्धेशिया से मारपीट के आरोपी दारोगा जय प्रकाश यादव को तलब कर प्रकरण में उनका पक्ष जाना गया. इसी बीच भाजपाइयों के साथ वहां मौजूद एक युवक दारोगा शिव बाबू यादव को जाति से संबोधित करते हुए उन्हें आखें दिखाता है. हालांकि पुलिस का अपमान होता देख बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उठे और दारोगा से कार्यकर्ता को दूर किया.

वहीं, मौके पर मौजूद किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक शैलेंद्र प्रताप सिंह पूर्व आईटी सेल जनपद संयोजक चंदौली के पद पर कार्य कर चुका है. 

अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बताया सैयदराजा थाने में तैनात दारोगा से अभद्रता और टिप्पणी करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया.

गौरतलब है कि बीजेपी नेता विशाल मद्धेशिया की पिटाई के मामले में दारोगा जयप्रकाश यादव और तीन सिपाहियों शैलेंद्र यादव, सत्यलोक, कृष्ण कुमार सिंह पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Manish Gupta News: 'ठोको नीति' के कारण जा रही है लोगों की जान, पीड़ित परिवार को मिले 2 करोड़ की मदद- अखिलेश यादव

UP Election 2022: 2017 में हारी सीटों के लिए योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया नया अभियान, ये है खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget