एक्सप्लोरर

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विरोध, कार्यक्रम के दौरान दिखाई काले झंडे, जमकर मचा बवाल

Sanjay Nishad: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जनपद में निषादराज की प्रतिमा को लगवाने का वादा किया था लेकिन, सालों बाद भी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई. जिसे लेकर लोगों में नाराजगी थी.

Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे थे, जहां उनका नेहरू हॉल में कार्यक्रम था लेकिन, इस दौरान उन्हें अपने ही समाज के लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा. मंत्री जी के पहुंचते ही निषाद समाज के लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और उन्हें काले झंडे दिखाए. जिसके बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन विवाद बढ़ने पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई.  

दरअसल मंत्री संजय निषाद ने जनपद के लोगों से वादा किया था कि वह निषादराज की प्रतिमा को लगवाएंगे. सालों बीतने के बाद भी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई. इस बात को लेकर निषाद समाज के लोगों में गुस्सा बढ़ गया था. इसी बात से नाराज लोगों ने संजय निषाद का विरोध किया और उन्हें काले झंडे दिखाए. 

मंत्री संजय निषाद को दिखाए काले झंडे
स्थानीय लोगों का कहना है कि सालों से निषादराज की प्रतिमा धूल फांक रही है. अब तक उनकी स्थापना नहीं कराई गई. जबकि संजय निषाद ने इस प्रतिमा को स्थापित कराने का वादा किया था. मंत्री बनने के बाद वो अपने वादे को भूल गए और ये प्रतिमा अब तक इसी तरह पड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि मंत्री जी को उनका वादा याद दिलाने के लिए आज हमें यह कदम उठाना पड़ा है. 

इधर लोगों के विरोध के चलते कार्यक्रम स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद नगर कोतवाली पुलिस ने विरोध कर रहे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और सभी को नगर कोतवाली में ले गई. जिसके बाद संजय निषाद का कार्यक्रम शुरू हो सका. 

इस मामले पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यह गुमराह लोग हैं ये इस बात को समझ नहीं रहे हैं मैं समाज के लिए लगातार लड़ रहा हूं. समाज की प्रगति और उत्थान करना ही मेरा मकसद है. मैं खुद के लिए राजनीति नहीं कर रहा हूं बल्कि समाज का उत्थान मेरा मकसद है. 

लखनऊ वालों के लिए अच्छी खबर, चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो कॉरिडोर को मिली वित्तीय मंजूरी, जानें- रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget