एक्सप्लोरर

लखनऊ वालों के लिए अच्छी खबर, चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो कॉरिडोर को मिली वित्तीय मंजूरी, जानें- रूट

Lucknow Metro Rail: चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो रूट कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किमी होगी. इसके निर्माण में 5801 करोड़ रुपये तक की लागत आएगी. इसे वित्तीय मंजूरी मिल गई है.

Lucknow Metro Rail: लखनऊ में चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो ईस्ट-वेस्ट  कॉरिडोर को लेकर सालों का इतंजार खत्म हो गया है. इस योजना को वित्तीय मंजूरी मिल गई है. अब इसे केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलना बाकी है. कैबिनेट से मुहर लगने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इस मेट्रो कॉरिडोर को बनने में चार से पांच साल तक का समय लगेगा. जिससे शहर की एक बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी. 

चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो रूट कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किमी की होगी. इसके निर्माण में 5801 करोड़ रुपये तक की लागत आएगी. इसके लिए पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड यानी पीआईबी की ओर से मंजूरी दे दी गई है और अब इसे केंद्रीय कैबिनेट से हरी झंडी मिलना बाकी है. कैबिनेट को इसका डीपीआर बनाकर भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि कैबिनेट से भी जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी. 

11 किमी लंबा बनेगा कॉरिडोर
चारबाग से बसंतकुंज कॉरिडोर के डीपीआर को यूपी सरकार की ओर से पिछले साल मार्च महीने में ही मंजूरी दे दी गई थी. जिसके बाद नौ जुलाई 2024 को नेटवर्किंग प्लानिंग ग्रुप की ओर से भी इजाजत मिल चुकी है. लखनऊ में अभी तक मेट्रो रेल अमौसी (चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट) से मुंशीपुलिया तक चलती है. ये इस मेट्रो का दूसरा फेस होगा. चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो कॉरिडोर बनने के बाद नए रूट की कुल लंबाई 35 किमी तक हो जाएगी. अभी तक अमौसी और मुंशीपुलिया के बीच 23 किमी लंबी लाइन है. 

इस कॉरिडोर में 12 स्टेशन होंगे जो चारबाग से गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा, चौक, ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज और मूसाबाग होते हुए बंसतकुंज तक जाएगा. चारबाग स्टेशन नए कॉरिडोर के लिए इंटरचेंज स्टेशन होगा. इसके बनने के बाद लखनऊ के अमीनाबाद, ठाकुरंगज तक की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. इस कॉरिडोर में 4.2 किमी एलिवेटेड लाइन होगी और 6.8 किमी सेक्शन भूमिगत होगा. चारबाग स्टेशन से लोग एक से दूसरे रूट के लिए मेट्रो बदल सकेंगे. कैबिनेट से डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद इस कॉरिडोर पर काम शुरू हो जाएगा. कॉरिडोर के लिए ग्राउंड वर्क और रिसर्च डेटा पहले ही पूरा किया जा चुका है. 

मेट्रो रेल किसी भी शहर के लिए आज लाइफ़लाइन बन चुकी है और लोगों की पहली पसंद हैं. बिना किसी ट्रैफिक जाम के इसके जरिए लोग समय से अपने गंतव्य स्थल तक पहुंच सकते हैं. इसके बनने के बाद लखनऊ की कनेक्टिविटी में सुधार आएगा. 

'डॉक्टर डेथ' के नाम से कुख्यात अलीगढ़ के देवेंद्र शर्मा की क्राइम कुंडली, 50 से ज्यादा लोगों का कत्ल, मगरमच्छों के खिला देता था शव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget