एक्सप्लोरर

Income Tax Raid: बिल्डर रमेश गंगवार हाउस अरेस्ट, ट्यूलिप टॉवर से मिले 500 करोड़ की टैक्स चोरी के सबूत

Income Tax Raid: बरेली में सत्य साई बिल्डर के मालिक रमेश गंगवार के घर पिछले 40 घंटों से छापेमारी चल रही है. इस दौरान आयकर विभाग को करोड़ों की टैक्स चोरी की जानकारी मिली है.

Ramesh Gangwar House Arrest: बरेली में सत्य साई बिल्डर्स के मालिक रमेश गंगवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. इनकम टैक्स की टीम ने उनके सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. आईटी ने बुधवार (3 अप्रैल) को उनके सभी ठिकानों पर छापेमारी की थी. पिछले 40 घंटों से उनके तमाम ठिकानों पर छानबीन की जा रही है. 

आयकर विभाग को करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं. आईटी ने बुधवार रात को उनके ट्यूलिप टावर पर छापेमारी की थी, जिसमें 500 करोड़ की टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं. इसके अलावा टयूलिप टावर से तीन गाड़ियां, प्रॉपर्टी के कागजात, बैंक की रजिस्ट्री, एग्रीमेंट और तमाम स्टेटमेंट के दस्तावेज बरामद हुए हैं. जिसके बाद इन सभी की सूची तैयार की जा रही है. 

कई बड़े बिल्डर और सफेदपोश बेनकाब
इनकम टैक्स की इस छापेमारी में कई बड़े बिल्डर बेनकाब हो गए हैं. आयकर विभाग की टीम की लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इस दौरान रमेश गंगवार के कई आईपीएस, आईएएस और सफेदपोश नेताओं से संबंध होने की बात सामने आई है. बिल्डर रमेश गंगवार के प्रोजेक्ट में इन तमाम लोगों के हजारों करोड़ रुपये लगे होने का पता चला है. 

रमेश गंगवार उत्तराखंड के देहरादून में 100 करोड़ से पार्क और सड़क बनवा रहे थे, इसके साथ ही 100 करोड़ का काम प्रयागराज में भी मिला हुआ है. बरेली डेवलपमेंट ऑथोरिटी से भी 200 करोड़ से ज्यादा का काम रमेश गंगवार की फर्म को मिला है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद कई अधिकारियों की गर्दन तक हाथ पहुंचना तय माना जा रहा है. 

आईटी की इस रेड से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है. ये छापेमारी अभी 24 घंटे तक और चल सकती है. बरेली में सत्य साईं बिल्डर के मालिक रमेश गंगवार के डीडी पुरम स्थित आवास और दफ्तर पर बुधवार (3 मार्च) को आयकर विभाग लखनऊ की टीम चार गाड़ियों के साथ पहुंची और छानबीन शुरू कर दी थी. इस दौरान घर के लोगों के अलावा परिसर में अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है. परिवार के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. जांच पूरी होने तक किसी से कोई संपर्क न करने को कहा गया हैं.

Samajwadi Party Candidate List: अखिलेश यादव ने संजय सिंह को बनाया सपा का उम्मीदवार? जानें क्या है दावे का सच
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget