एक्सप्लोरर

UP News: बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ मायावती का बड़ा एक्शन, पार्टी से किया बाहर

Danish Ali News: बसपा नेता सतीश मिश्रा ने कहा कि दानिश अली को अमरोहा से चुनाव लड़ा कर तथा जिताकर लोकसभा में भेजा गया. परंतु यह अपने दिए गये आश्वासनों को भूल कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं.

Danish Ali Suspends: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, बसपा ने दानिश अली को विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया. बसपा ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली बसपा को पार्टी विरोधी कृत्यों की वजह से आज 9 दिसबंर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली को अनेकों बार मौखिक रूप से कहा गया कि आप पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के विरूद्ध जाकर कोई भी बयानबाजी व कृत्य आदि न करें परन्तु इसके बाद भी लगातार पार्टी के विरूद्ध जाकर कृत्य/कार्य करते आए. 

सतीश मिश्रा ने कहा कि आपको यह भी अवगत कराना उचित होगा कि साल 2018 तक आप देवगौड़ा की जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे. कर्नाटक में साल 2018 के आमचुनाव में बहुजन समाज पार्टी और जनता पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा गया था और इस गठबंधन में आप देवगौड़ा की पार्टी के तरफ से काफी सक्रिय रहें थे.  

देवगौड़ा के अनुरोध पर मिला अमरोहा से बसपा का टिकट

कर्नाटक के उक्त चुनाव के नतीजों के आने के बाद देवगौड़ा के अनुरोध पर आपको अमरोहा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया गया. इस टिकट के दिए जाने के पूर्व देवगौड़ा ने यह आश्वासन दिया था कि आप बसपा का टिकट मिलने के उपरान्त बहुजन समाज पार्टी की सभी नीतियों व निर्देशों का सदैव पालन करेंगे और पार्टी के हित में ही कार्य करेंगे. इस आश्वासन को आपने भी उनके समक्ष दोहराया था. इसी आश्वासन के बाद ही आपको बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी.

महुआ मोइत्रा को लेकर भी किया विरोध प्रदर्शन 

बता दें कि लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दानिश अली ने कई विपक्षी नेताओं से बात की थी. इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी दानिश अली से मुलाकात हुई थी. वहीं लोकसभा से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को लेकर भी संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन दानिश अली नजर आए थे.

Ram Mandir News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के गर्भ गृह की फोटो आई सामने, देखें अद्भुत तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget