एक्सप्लोरर

UP Politics: हार के बाद मायावती का बड़ा फैसला, खत्म की ये व्यवस्था, किए ये बदलाव

UP Lok Sabha Results 2024: यूपी में हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में सांगठनिक स्तर पर कई बड़े बदलाव किए हैं. पूरे यूपी को चार सेक्टरों में बांटा गया है.

UP Lok Sabha Results 2024: बहुजन समाज पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का सामना करना पड़ा है. साल 2019 में 10 सीटों पर चुनाव जीतने वाली बसपा 2024 में जीरो पर ही सिमट गई, जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव शुरू कर दिए हैं. विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए बसपा ने पूरे प्रदेश का चार सेक्टरों में बांट दिया है. 
 
लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब बहुजन समाज पार्टी आगे की तैयारी में जुटी है. बसपा की नजर 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हैं. जिसे देखते हुए पार्टी संगठन में बदलाव किए गए हैं. पूरे प्रदेश को चार सेक्टर में बाँटा गया है. पश्चिमी यूपी के चार मंडल मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली को सेक्टर एक में रखा गया है. इसके लिए मुनकाद अली समेत चार नेताओं को नियुक्त किया गया है जो इस सेक्टर में बसपा के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. 
 
बसपा ने किए संगठन में बदलाव
मुनकाद अली सेक्टर एक के मुख्य सेक्टर इंचार्ज होंगे. उनके अलावा चार अन्य नेता मंडलवार पार्टी की कार्यप्रणाली को देखेंगे. इसमें मुरादनगर मंडल को गिरीश चंद्र जाटव, बुलंदशहर में राजकुमार गौतम और मेरठ में दारा सिंह प्रजापति संगठन का काम देखेंगे. 
 
बसपा के संगठन में भी बदलाव किए गए हैं. पश्चिमी यूपी में प्रभारी पद की व्यवस्था को ख़त्म कर दिया गया है. इसकी ज़िम्मेदारी संभालने वाले नेता शम्सुद्दीन राईन अब लखनऊ आ गए हैं. वो अवध और बुंदेलखंड सेक्टर का काम देखेंगे. वहीं प्रयागराज के ज़िलाध्यक्ष आरबी त्यागी और प्रतापगढ़ के ज़िलाध्यक्ष को हटा दिया गया है. उनकी जगह नए ज़िलाध्यक्ष बनाए गए हैं.
 
लोकसभा चुनाव में जीरो पर सिमटने के बाद बसपा सुप्रीमो हार के कारणों की समीक्षा के लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुकी हैं. और उनके फीडबैक के आधार पर जिला अध्यक्षों और कोऑर्डिनेटरो से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई हैं. वहीं मायावती ज़िम्मेदार पदाधिकारियों पर भी ताबड़तोड़ एक्शन ले रही हैं. बसपा ने पूर्व मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम और कौशांबी सीट से बसपा प्रत्याशी शुभ नारायण गौतम को पार्टी से बाहर निकाल दिया है. 

यूपी में करारी हार के बाद मायावती का ताबड़तोड़ एक्शन, इन दो नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget