एक्सप्लोरर

शादी से एक दिन पहले प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्तों को किया गिरफ्तार

कानपुर में प्रेमिका की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

कानपुर, एबीपी गंगा। शादी के ठीक एक दिन पहले प्रेमी द्वारा प्रेमिका की पत्थर से कूच कर की गई नृशंस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने प्रेमिका को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी शादी के एक दिन पहले अपने प्यार का वास्ता देकर बुलाया और उसके द्वारा दिए गए जेवर और पैसे वापस करने को कहा। जेवर और पैसे वापस न करने पर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी।

शादी से एक दिन पर हुई हत्या

कानपुर के थाना बिठूर क्षेत्र के नारामऊ इलाके में बीती 16 अप्रैल को हुई अन्नपूर्णा नाम की युवती की हत्या से जहां पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई थी वहीं मृतका के परिजनों में भी कोहराम मचा था। हत्या होने के दूसरे दिन मृतका की शादी होनी थी। शादी की आधी रस्में हो चुकी थीं और परिजनों को बस बारात आने का इंतजार था। बेटी की डोली उठने की खुशी थी लेकिन घर से बेटी की अर्थी निकली।

शादी से एक दिन पहले प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्तों को किया गिरफ्तार

कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतका अन्नपूर्णा का पड़ोस के युवक सोनू से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते सोनू ने मृतका को महंगे उपहार , मोबाइल फोन, सोने के आभूषणों के साथ पैसे भी दे रखे थे। दोनों शादी भी करना चाह रहे थे लेकिन परिजनों के दवाब के चलते उसकी शादी कहीं और तय कर दी गयी। अन्नपूर्णा का शादी के लिए तैयार होना प्रेमी सोनू को नागवार गुजरा तो उसने अपने प्यार का वास्ता देकर उसको बुला लिया।

शादी से एक दिन पहले प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्तों को किया गिरफ्तार

दोनों के बीच हुआ झगड़ा

प्रेमिका को बुलाने के बाद सोनू ने उपहार और पैसा वापस करने को बोला जिसपर दोनों के बीच झगड़ा और हाथापाई होने लगी। गुस्साए सोनू ने पहले तो प्रेमिका को लात घूंसों से पीटा फिर चेहरे पर पत्थर से कई प्रहार किए। इसके बाद साथ मे लाए सरिया से अन्नपूर्णा पर कई वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे घटना क्रम में सोनू के दो दोस्तों ने भी उसका साथ दिया था। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget