एक्सप्लोरर

शादी के जश्न में होश खो बैठे बाराती, हर्ष फायरिंग के दौरान 13 साल के बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शादी के दौरान डांस कर युवक हवाई फायरिंग कर रहे थे। मोहल्ले में मो. दाऊद नाम का बालक छत पर खड़ा होकर बारातियों का डांस देखने लगा। इसी दौरान फायरिंग के वक्त एक गोली उसके पेट में लग गई।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के निहालपुर इलाके में पिछले दिनों बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान 13 साल का बालक जख्मी हो गया था। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के एसपीजीआइ लेकर भागे। वहां उसे एडमिट नहीं किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन वापस लौटे तो मामले की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस को नहीं दी सूचना

पिछले दिनों निहालपुर इलाके में शादी समारोह था। शादी के दौरान डांस कर युवक हवाई फायरिंग कर रहे थे। मोहल्ले में मो. दाऊद नाम का बालक छत पर खड़ा होकर बारातियों का डांस देखने लगा। इसी दौरान फायरिंग के वक्त एक गोली उसके पेट में लग गई थी। इससे दाऊद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घरवाले उसे लखनऊ पीजीआइ लेकर चले गए। इस दौरान अफरातफरी के माहौल में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। पेट में गोली लगी होने की वजह से पीजीआइ के डाक्टरों ने उसे एडमिट नहीं किया। ऐसे में दाऊद की मौत हो गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

देर रात परिजन दाऊद का शव लेकर निहालपुर वापस लौट आए। यहां मामले की जानकारी करेली पुलिस को हो गई थी। सूचना पाते ही इंस्पेक्टर विनीत सिंह पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि शादी राजू नाम के शख्स के घर में थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget