एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: प्रयागराज में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन, स्वतंत्र देव सिंह ने काटा 71 किलो का केक

PM Modi Birthday: प्रयागराज में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 71किलो का केक काटा.

PM Modi Birthday Celebration in Prayagraj: पूरे देश के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 71 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swantantra Dev Singh) ने पीवीआर मल्टीप्लेक्स में 71 किलो का केक (71 KG Cake) काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन (PM Modi Birthaday) मनाया. इस मौके पर जन्मदिन समारोह के आयोजक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उनकी मेयर पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं. इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, भाजपा के कई विधायक गण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की, ताकि वह प्रधान सेवक के रूप में देश की इसी तरह से सेवा कर सके. पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण सप्ताह के रूप में भी मना रहे हैं. 

पीएम मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई

इस मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 17 सितंबर से 26 सितंबर तक चलने वाले फिल्म सप्ताह का भी शुभारंभ किया. इसके तहत पीएम के जीवन पर आधारित फिल्म नरेंद्र मोदी को प्रयागराज के 25 हजार लोगों को दिखाया जा रहा है. इसके लिए लोगों को फिल्म के शो के टिकट के साथ आमंत्रण पत्र भेजा गया है. इस फिल्म को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ देखा.

पीएम मोदी के जीवन से प्रेरणा लें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को उनके जीवन पर बनी फिल्म दिखाने का उद्देश्य यह है कि लोग इस फिल्म को देखकर पीएम मोदी के जीवन संघर्षों से रुबरु हो सकें और उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें. उनके इसके साथ ही उनके द्वारा लिए गए कठोर और महत्वपूर्ण फैसलों से भी परिचित हो सके.  

इस मौके पर बुलेट रानी के नाम से मशहूर तमिलनाडु में जन्मी देश की बेटी राज लक्ष्मी मांडा भी अपना शो करेंगी. राज लक्ष्मी मांडा 9.5 टन के ट्रक पर स्थापित पीएम मोदी के 71फीट ऊंचे कट आउट को 71 मीटर तक खींचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. पीएम मोदी के अनूठे अंदाज में मनाये गये जन्मदिन कार्यक्रम में इलाहाबाद, फूलपुर और कौशांबी संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.

ये भी पढ़ें.

UP Crime News: जमीन विवाद में व्यापारी की हत्या, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष समेत प्रभारी सस्पेंड

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget