एक्सप्लोरर

कृषि कानून पर भ्रम दूर करने के लिये किसानों के बीच जाएगी बीजेपी, यूपी में आज से शुरू होगा किसान सम्मेलन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन लगातार जारी है. इस बची सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के बीच जाने का फैसला किया है. पार्टी किसानों का संदेह दूर करने के लिये किसान सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में विभिन्‍न स्‍थानों पर आज से किसान सम्‍मेलन आयोजित करने जा रही है. केंद्र द्वारा लाये गये कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को लेकर किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि दशकों तक जिन दलों ने सत्ता में रहते हुए किसानों को छला वही लोग आज ऐतिहासिक क़ानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैला रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में गांव, गरीब ,किसान हैं और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून किसानों को ज्यादा अवसर व विकल्प प्रदान करने वाले हैं.

18 दिसंबर तक चलेगा किसान सम्मेलन

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने रविवार को एक विज्ञप्ति के जरिये पार्टी द्वारा सम्मेलन करने की जानकारी दी. दीक्षित के मुताबिक 14 दिसंबर, सोमवार से शुरू होकर यह सम्‍मेलन 18 दिसंबर तक चलेंगे.

उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलनों को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्र व राज्य के मंत्री तथा पार्टी पदाधिकारी व प्रमुख नेता संबोधित करेंगे.

बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने रविवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 14 दिसंबर को बस्ती व अयोध्या में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

शुक्ला ने बताया कि 15 दिसंबर को गोंडा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और वाराणसी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे जबकि राज्‍य के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह मुरादाबाद में, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा अमेठी में, और राज्‍य मंत्री नीलकंठ तिवारी प्रतापगढ़ में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें.

UP Coronavirus Update: कोरोना की चपेट में आने से 8072 लोगों की हो चुकी है मौत, 19729 है एक्टिव केसों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget