एक्सप्लोरर

UP Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने किया इतनी सीटें जीतने का दावा, कहा- आज गुंडे बाहर निकलने से डरते हैं

Swatantra Dev Singh In Kannauj: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कन्नौज में एक जनसभा की और कहा सपा पर हमला करते हुए कहा कि आज गुंडे बाहर निकलने से डरते हैं कहीं उनकी गाड़ी ने पलट जाए.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है. गुरुवार को बीजेपी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कन्नौज में एक विशाल जनसभा की और बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे. इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी जोरदार तरीके से हमला किया, स्वतंत्र देव ने दावा किया कि यूपी चुनाव में बीजेपी को एक बार 300 से ज्यादा सीटे मिलेंगी.

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीजेपी ईमानदारी से अपने किए गए काम और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैदान में हैं. उन्होंने सीएम योगी को कर्मठ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि बीजेपी गरीबों को मुफ्त आवास, राशन व किसानों को दी गई राहत के भरोसे मैदान में हैं. हमारी सरकार तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक आवास व शौचालय ना पहुंच जाए. इतना ही नहीं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को समाज सेवा में 24 घंटे खड़े रहने के लिए भी कहा. जनता गुंडों की सरकार नहीं बनाना चाहती क्योंकि सपा की सरकार में गुंडई चरम पर होती है. आज गुंडे बाहर निकलने से डरते हैं, कहीं उनकी गाड़ी न पलट जाए.

घर से निकलने से डरते हैं गुंडे

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सपा के शासन में गुंडे जेल से फोन कर देते थे. गुंडों के खिलाफ पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती थी. गुंडे निकलते थे तो लोग इत्र छिड़कते थे और पुलिस झाड़ू लगाती थी. आज योगी सरकार में वही गुंडे जेल के बाहर निकलने से डरते हैं कि कहीं उनकी गाड़ी न पलट जाए और वह कहीं निपट ही न जाएं. उन्होंने सपा को गुंडों की पार्टी बताया और कहा कि इन विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 300 से अधिक सीटे जीतने जा रही है. 

कन्नौज में हुए दंगों की दिलाई याद

इस मौके पर कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक भी मंच पर मौजूद थे. उन्होंने भी विरोधियों को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सुब्रत पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा गुंडई करने के लिए सरकार बनाने का दावा कर रही है. उन्होंने कन्नौज में हुई दंगे की घटना का जिक्र करते हुए उन्हें और उनके साथियों को निर्दोष होते हुए भी जेल भेज दिया गया था. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश के पुलिस पर भड़कने वाले बयान का भी जिक्र किया और कहा कि पुलिस का एक ईमानदार अफसर राजनीति में क्या आ गया तुम्हें इतना खल गया. उन्होंने कहा कि असीम अरुण एक ऐसे अफसर हैं जिन्होंने आज तक एक रुपए की रिश्वत नहीं ली है.

ये भी पढ़ें:

Mahoba News: महोबा में शादी के बाद पहली विदाई कार्यक्रम में फटा सिलेंडर, नवविवाहिता समेत 7 महिलाएं झुलसीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
UP MLC चुनाव: घर बैठे पता करें अपना पोलिंग बूथ, 23 अक्टूबर को मतदान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget