एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में शादी के बाद पहली विदाई कार्यक्रम में फटा सिलेंडर, नवविवाहिता समेत 7 महिलाएं झुलसीं

Mahoba News: महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विवाह के बाद पहली बार विदाई के कार्यक्रम में सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आकर नवविवाहिता समेत 7 महिलाएं झुलस गईं.

Mahoba News: महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विवाह के बाद पहली बार विदाई के कार्यक्रम के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया जिसकी चपेट में आकर नवविवाहिता समेत परिवार की सात महिलाएं गंभीर रूप से जल गईं. सभी को महोबा के जिला अस्पताल ले जाया गया. सभी महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही हैं, प्राथमिक उपचार के बाद सभी महिलाओं को झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी समेत दूसरे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

खाना बनाते हुए फटा सिलेंडर

खबर के मुताबिक महोबा के ग्राम सिरसीकला में आने वाले माझा थोक मजरा में 9 फरवरी को अंजलि नाम कि युवती का विवाह हुआ था. जिसके बाद नवविवाहिता को पहली विदाई के लिए ससुराल पक्ष के लोग आए हुए थे, जिनके स्वागत के लिए घर में कार्यक्रम किया गया था. बताया जाता है कि नवविवाहिता अंजलि और उसके परिवार की अन्य महिलाएं गैस पर खाना बना रहीं थीं तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लगी और तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया. इस हादसे में नवविवाहिता सहित परिवार की 7 महिलाएं घायल हो गई.

सिलेंडर फटने से 7 महिलाएं झुलसीं

घायलों में 20 साल से 70 साल की उम्र की महिलाएं शामिल हैं. अचानक घर के अंदर सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना मिलते ही खन्ना थाना पुलिस और एंबुलेंस पहुंची सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए महोबा अस्पताल लेकर जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए फौरन झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इस हादसे की सूचना मिलते ही डीएम मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना.

इस हादसे के बारे में बात करते हुए एसपी महोबा सुधा सिंह ने कहा सभी महिलाएं सिलेंडर फटने से झुलस गई हैं. महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी के लिए रेफर किया गया है, इसके साथ ही प्रशासन ने बात कर सभी घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने रवि किशन, पहली क्लास में सिखाया संघर्ष का मंत्र

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget