एक्सप्लोरर

पीलीभीत: सांसद वरुण गांधी ने की पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ, कही ये बात

पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की.

पीलीभीत. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे वरुण ने कहा कि अब गरीब को लगने लगा है कि जब गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है, तो हर गरीब का बेटा बन सकता है. पीलीभीत पहुंचने पर वरुण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया. इसके साथ ही मंच से देश के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने पीलीभीत के जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना भी की. इस दौरान उन्होंने कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह में शामिल होने की बात कहते हुए जनता को सम्बोधित किया.

"गरीब के मन में जगी आस" वरुण गांधी ने कहा, "हर गरीब को लगने लगा है कि जब गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है, तो हर गरीब का बेटा बन सकता है. हमारे जिले को ईमानदार जिलाधिकारी मिला है. हमने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं किया. आज भी मेरे पास कई फोन आते हैं, लोग मुझसे कहते हैं कि इनको गिरफ्तार कराओ, मैं उनको साफ कह देता हूं कि मेरे लोग आपके पास मध्यस्थता के लिए आकर समझौता करवा देंगे, लेकिन मैं किसी को सताऊंगा नहीं."

"आने वाला समय काफी महत्वपूर्ण" उन्होंने आगे कहा, "आने वाला समय हमारे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है. आने वाले समय में देश विकास की नई ऊंचाई को छुएगा. आज गांव में हर आदमी स्वाभिमान से भरा हुआ है, आदमी के जेब में कितने पैसे हैं ये महत्त्वपूर्ण नहीं है. आदमी की सोच बड़ी हो गई. आदमी के सपने बड़े हो गए हैं. आदमी के अंदर ये भाव पैदा हो गया है कि मैं और मेरे बाद में जो पीढ़ी आयेगी वो एक दिन पूरे देश पर भी राज कर सकती है."

"प्रेम से होगा हर समस्या का समाधान" वरुण गांधी ने गुस्से को जहर बताते हुए कहा है कि समस्या और झगड़े का समाधान सिर्फ प्यार हो सकता है. मैं भी दिन में कई बार गुस्सा होता हूं, लेकिन फिर मुझे अपने आप को बोलना पड़ता है कि ये गुस्सा एक जहर है. ये केवल आपको मार रहा है और किसी को नहीं मार रहा है. मन बड़ा रखें देश के लिए सोचें अपने से जो नीचा व्यक्ति है, उसको उठाने की सोचें. हम सिर्फ इस संसार को छोडने से पहले लोगों की दुआएं और उन दुआओं के कारण प्रतिष्ठा पाएंगे.

इसे भी पढ़ेंः

यूपीः आजम खान को जेल पहुंचाने वाले IAS को मिला प्रमोशन, योगी सरकार ने बनाया कमिश्नर

Sasikala Quits Politics: तमिलनाडु चुनाव से पहले शशिकला ने राजनीति छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget