एक्सप्लोरर

सही माहौल बने तो काशी और मथुरा पर भी होगा हिन्दुओं का कब्जा: सुब्रह्मण्यम स्वामी

प्रयागराज में बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि काशी और मथुरा की जमीनों का राष्ट्रीयकरण कर उन्हें पूरी तरह से आजाद कराने और पूरा हिस्सा हिन्दुओं को सौंपने के लिए लोगों को माहौल बनाना पड़ेगा।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद अब हिन्दू संगठनों के साथ ही बीजेपी नेताओं की तरफ से भी काशी और मथुरा की विवादित जमीनों का अधिग्रहण कर उन्हें पूरी तरह से मुक्त कराए जाने की मांग जोर-शोर से उठने लगी है।

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार से वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि की विवादित जमीनों का राष्ट्रीयकरण कर उन्हें हिन्दुओं को सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को यह अधिकार है कि वह इन जमीनों का अधिग्रहण कर सकती है, लेकिन वह ऐसा तब करेगी जब उसके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा।

स्वामी के मुताबिक काशी और मथुरा की जमीनों का राष्ट्रीयकरण कर उन्हें पूरी तरह से आजाद कराने और पूरा हिस्सा हिन्दुओं को सौंपने के लिए लोगों को माहौल बनाना पड़ेगा। माहौल बनने पर ही केंद्र सरकार यह काम कर सकेगी।

सही माहौल बने तो काशी और मथुरा पर भी होगा हिन्दुओं का कब्जा: सुब्रह्मण्यम स्वामी

प्रयागराज में रविवार को वीएचपी के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की याद में हुए एक सेमिनार में डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि भारत में भले ही 82 फीसदी से अधिक हिन्दू रहते हों, लेकिन सभी को अपने-अपने मजहब के हिसाब से पूजा व प्रार्थना करने की पूरी छूट है। सभी को यह छूट मिलनी भी चाहिए और किसी को दखल नहीं देना चाहिए, क्योंकि भारत में रहने वाले सभी मुसलमान भी हिन्दुओं के ही वंशज हैं। अगर भारत के मुसलमानों का डीएनए टेस्ट कराया जाए तो वह भी हिन्दुओं की परंपरा के ही साबित होंगे। उनके मुताबिक यह अलग बात है कि अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में पूरा योगदान हिन्दुओं का ही है।

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि इतिहास ने हमेशा से हिन्दुओं के साथ अन्याय किया है। उनके योगदान को कम करके पेश किया है। अंग्रेजों ने इसी के तहत संस्कृत भाषा को कमजोर करने की कोशिश की थी। संस्कृत इसीलिए आज प्रयोग में है क्योंकि इसमें सभी को जोड़ने की क्षमता है। स्वामी के मुताबिक देश में इन दिनों हिन्दुओं के पुनरोत्थान की जरुरत है। अगर हिन्दुओं का पुनरोत्थान हो गया तो वह फिर से दुनिया पर राज कर सकेंगे।

swami

डा. स्वामी ने कहा कि भारत में सभी को अपनी आस्था के मुताबिक पूजा पद्धति अपनाने का अधिकार है, लेकिन हिन्दुओं के साथ जो अन्याय हुआ है, उसे दूर किये जाने की भी जरुरत है। अरुंधति वशिष्ठ पीठ द्वारा आयोजित किए गए इस सेमिनार में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी ने भी अपनी बातें रखीं। यह कार्यक्रम प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतम दास ऑडिटोरियम में हुआ था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget