एक्सप्लोरर

New Parliament Building: 'आने वाली पीढ़ियों को क्या मुंह दिखाएंगे', नए संसद भवन को लेकर विपक्षी दलों पर बरसे बीजेपी सांसद रवि किशन

Ravi Kishan on New Parliament Inauguration: बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि पूरी दुनिया आज पीएम मोदी को हीरो बोल रही है. विपक्षी पार्टियां उसका विरोध कर रही हैं, विपक्ष का यह आचरण बहुत गलत है.

New Parliament Building Inauguration: गोरखपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन आज बाराबंकी पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमें यहां से सभी 80 सीटें बीजेपी को जितवानी हैं. वहीं नये संसद भवन के उद्घाटन को लेकर उन्होंने अपील करते हुए कहा कि विपक्षी दलों इसके गवाह बनें. इतिहास में न जाएं, क्योंकि गांधी परिवार ने देश में न जाने कितनी जगहों का उद्घाटन किया है. उस समय तो देश के राष्ट्रपति को नींद से उठाकर इमरजेंसी के कागजात पर साइन करवाई गई थी. देश की जनता चाहती है कि सारे शुभ काम पीएम मोदी के हाथों से हों.

बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि पूरी दुनिया आज पीएम मोदी को हीरो बोल रही है. देश में नया संसद भवन बनकर तैयार है, उसका उद्घाटन होने जा रहा है. लेकिन देश कि कुछ विपक्षी पार्टियां उसका विरोध कर रही हैं. विपक्ष का यह आचरण बहुत गलत है. सांसद रवि किशन ने सभी विपक्षी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि वह सभी नये संसद भवन के उद्घाटन के ऐतिहासिक पल के गवाह बनें.

रवि किशन ने कहा कि विपक्ष को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तकलीफ है. वह एक अलग मुद्दा है. देश की जनता ने उन्हें चुना है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की बहुमत की सरकार जनता ने केंद्र में बनवाई है. लेकिन नया संसद भवन तो देश की धरोहर है. क्योंकि यह नया संसद भवन हमारे कारीगरों, आर्किटेक्चर ने बनाया है. इसमें देश की जनका का टैक्स का पैसा लगा है. हम लोग अंग्रेजों की गुलामी के चिन्ह से दूर जा रहे हैं. इसके लिए भारत पूरे विश्व में जाना जा रहा है. ऐसे में जो विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं, वह आने वाली पीढ़ियों को क्या मुंह दिखाएंगे.

गांधी परिवार ने बहुत सारी जगहों का उद्घाटन किया

देश की राष्ट्रपति के हाथों नये संसद भवन के उद्घाटन न करवाने के मुद्दे पर सांसद रवि किशन ने कहा कि हम अगर इतिहास खोलेंगे तो उस समय देश के राष्ट्रपति को रात में गहरी नींद से उठाकर इमरजेंसी के पेपर पर साइन करवाई गई थी. इतिहास देखेंगे तो गांधी परिवार ने बहुत सारी जगहों का उद्घाटन किया है. इसलिये इन सभी बातों में न पड़ते हुए हम सभी को नये संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होना चाहिये. क्योंकि अगर विपक्षी दल इस मौके पर नहीं आयेंगे, तो अपने-अपने क्षेत्र की जनता का सामना कैसे करेंगे. ऐसे में विपक्षी पार्टियों को इसका विरोध नहीं करना चाहिये. देश की जनता चाहती है कि सारे शुभ काम पीएम मोदी के हाथों से हों.

यूपी में लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतेगी बीजेपी

इसके साथ ही बीजेपी सांसद रवि किशन ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतेगी. पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है. हम सभी बीजेपी को 350 सीटों से लोकसभा चुनाव जितवाकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवाएंगे. रवि किशन ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जो भी विकास कार्य प्रदेश में हो रहे हैं, उसे जनता तक जरूर पहुंचाएं. जिससे जनता के बीच जागरूकता बनी रहे और वह एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुने.

New Parliament Building: पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, मायावती बोलीं- 'पवित्र संविधान की नेक मंशा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget