एक्सप्लोरर

यूपी: अटल स्मृति दिवस पर 2500 जगहों पर किसानों से संवाद करेगी बीजेपी, पीएम मोदी देंगे ये तोहफा

बीजेपी यूपी में 800 ब्लॉक में करीब 2500 जगहों पर किसान संवाद का आयोजन कर रही है. इस दौरान पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, कई केंद्रीय मंत्री और नेता किसानों के साथ मुखातिब होंगे.

लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है. इस मौके पर यूपी में कई जगहों पर बीजेपी नेता किसानों के साथ संवाद करेंगे. बीजेपी यूपी में 800 ब्लॉक में करीब 2500 जगहों पर किसान संवाद का आयोजन कर रही है. इस दौरान पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, कई केंद्रीय मंत्री और नेता किसानों के साथ मुखातिब होंगे.

दो करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा तोहफा पीएम मोदी लखनऊ के मोहनलाल गंज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में प्रदेश के दो करोड़ से अधिक किसानों को 4,260 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी. किसानों को ये राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की नई किश्त के तौर पर दी जाएगी.

किसानों को तीन किश्तों में मिलते हैं 6 हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश के किसानों को अब तक कुल 24 हजार 183 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है. शुक्रवार को ऑनलाइन हस्तांतरण के बाद यह राशि 28 हजार 443 करोड़ हो जाएगी. केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर पात्र किसान को दो-दो हजार रुपए की तीन बराबर किश्तों में साल भर में 6 हजार रुपये देती है. इस योजना की घोषणा वर्ष 2019 में हुई थी.

जानें, क्या है बीजेपी नेताओं का कार्यक्रम पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के मोहनलाल गंज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हापुड़ के सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम में होंगे.

  • केंद्रीय मंत्री वीके सिंह गाजियाबाद के मेरठ रोड के अप्सरा फार्म हाउस में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेंगे.
  • रायबरेली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व रायबरेली के प्रभारी मंत्री दिनेश शर्मा
  • उन्नाव में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
  • अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
  • मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान
  • बरेली में संतोष गंगवार
  • सहारनपुर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
  • बलिया में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर
  • सीतापुर में प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह
  • चंदौली में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय
  • शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
  • एटा में मंत्री अतुल गर्ग
  • हाथरस में पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी
  • वाराणसी में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन
  • अम्बेडकर नगर में कानून मंत्री बृजेश पाठक
  • देवरिया में श्रीराम चौहान
  • कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
  • सिद्धार्थनगर में जयप्रताप सिंह व सतीश द्विवेदी
  • बिजनौर में कपिल देव अग्रवाल
  • फर्रुखाबाद में मुकुट विहारी
  • जालौन में जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार
  • आजमगढ़ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा मौजूद रहेंगे

ये भी पढ़ें:

सुशासन दिवस: 19 हजार कार्यक्रम, पांच करोड़ किसान, मैदान में कई मंत्री और सीएम, जानें बीजेपी का पूरा प्लान

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम मोदी किसानों से करेंगे संवाद, देंगे बड़ी सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget