एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: 'सीएम धामी की तारीफ नहीं पचा पा रही कांग्रेस', बीजेपी नेता मनवीर सिंह चौहान ने बोला हमला

Manveer Singh Chauhan News: बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी सांसदों और विधायकों ने सीएम धामी के कामों को सराहनीय बताया है. कांग्रेस में यह कल्पना मात्र ही हो सकता है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला है. बीजेपी का कहना है कि राज्य में विकास की अनेक योजनाएं चलाने और पारदर्शी कानून व्यवस्था शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को मिल रही प्रशंसा कांग्रेस पचा नहीं पा रही है. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान (Manveer Singh Chauhan) ने कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा (Karan Mahara) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम धामी की पीठ उनके राज्य हित में लिए गए बेहतर फैसलों की बदौलत थपथपाई गई है.

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी में सांसदों और विधायकों ने उनके कामों को सराहनीय बताया है जबकि कांग्रेस में तो यह कल्पना मात्र ही हो सकता है. उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में उनके वरिष्ठ नेता भी धामी के कामों की मुक्त कंठ से सराहना कर चुके हैं. चौहान ने कहा कि नकल विरोधी कानून हो या यूसीसी इसका दूसरे राज्य भी अध्ययन कर रहे हैं. लव जिहाद या लैंड जिहाद राज्य में माफिया संस्कृति को समाप्त करने की दिशा मे लिए गए फैसले हैं. कांग्रेस की समस्या यह है कि उसे सरकार के हर फैसले में विरोध करना है, जबकि जनता सरकार के निर्णयों का खुले दिल से स्वागत कर रही है.

अंकिता हत्याकांड पर मनवीर सिंह चौहान ने क्या कहा?

बीजेपी मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड को तूल देने की असफल कोशिश करती रही है. सीएम ने इस मामले को स्वत: संज्ञान में लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर उन्हे कानून के दायरे मे लाने के लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी. वहीं प्रदेश में आपदा प्रबंधन की दिशा में सरकारी मशीनरी जुटी हुई है और सीएम खुद मॉनिटर कर रहे हैं.

'बीजेपी में बढ़ रहा लोगों का विश्वास'

चौहान ने आगे कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संगठन के प्रेरणा स्रोत हैं और समय-समय पर देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलता है. आज देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेरणा से बीजेपी पहले स्थान पर है. बीजेपी में लगातार लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कैसे फलीभूत होता है यह जरूर कांग्रेस के लिए ईर्ष्या का विषय हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: जेपी नड्डा और सीएम धामी के बीच चर्चा के बाद मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर, महेंद्र भट्ट बोले- बागेश्वर चुनाव के बाद...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
चार धाम यात्रा में नहीं चलेंगे अनफिट घोड़े-खच्चर, CM धामी के मंत्री का सख्त निर्देश
UP News: संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
संभल CO के बयान पर बोले पूर्व DGP बृजलाल, 'शब्द गलत थे, लेकिन आशय ठीक'
Sambhal News: 'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार
'धमकाने की बात न हो', संभल सीओ के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पलटवार

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget