एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: उधमसिंह नगर में बीजेपी नेता लॉकेट चैटर्जी के काफिले पर हमला, इस बात पर बढ़ा बवाल

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बीजेपी सांसद लॉकेट चैटर्जी और निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल के समर्थक भिड़े, बीजेपी सांसद ने लगाया अभद्रता का आरोप

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बीजेपी चुनाव की प्रदेश सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमला हो गया. खबर के मुताबिक लॉकेट चटर्जी जब दिनेशपुर क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रहीं थीं, तभी सामने से निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल के समर्थक आ गए और उन्होंने गाड़ी रोककर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और मारपीट की वहीं राजकुमार ठुकराल का दावा है कि बीजेपी तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रही है. 

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी का आरोप

जानकारी के अनुसार सांसद लॉकेट चटर्जी का रुद्रपुर विधानसभा के सुंदरपुर गांव में कार्यक्रम था. जैसे ही वह कार्यक्रम के बाद वो वहां से निकल रही थी. तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया. बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये, जिसके कारण विवाद बढ़ गया. बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया है कि ठुकराल के समर्थकों ने न सिर्फ उनके साथ अभद्रता की बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की. घटना की जानकारी लगते है आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंच गए.

दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी

बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने राजकुमार ठुकराल के समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका वाहन रोककर अभद्र व्यवहार किया गया और एक समर्थक के साथ मारपीट की गई. इस घटना के बाद बीजेपी का कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए वहीं राजकुमार ठुकराल का कहना है कि वो भी सुंदरपुर में चुनाव प्रचार कर रहे थे. उन्हें पता चला कि दो लोगों की कहासुनी हुई है और मामले में तिल का ताड़ बनाया जा रहा है. उनके पास घटना का वीडियो मौजूद है.

पुलिस ने कही ये बात

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया की चुनाव प्रचार के दौरान दो प्रत्याशियों के लोग आमने सामने आ गए थे. जिसको लेकर विवाद हुआ है. तहरीर ली जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.  

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: इटावा में बसपा प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने सपा पर साधा निशाना, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

UP Election 2022: नोएडा में बीजेपी प्रत्याशी के लिए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया डोर टू डोर कैंपेन, जानें कौन है उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget