एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: अलीगढ़ में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में BJP, इन्हें फिर बनाया उम्मीदवार

Aligarh News: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अलीगढ़ सीट से मौजूदा सांसद सतीश गौतम पर एक बार फिर भरोसा जताया है.

Lok Sabha Election 2024: अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले दो बार के अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार सांसदी का टिकट दिया है. सतीश गौतम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित अन्य मामलों पर बयान देने को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे थे, लेकिन फिर भी बीजेपी के दौरान तीसरी बार सतीश गौतम को अलीगढ़ से सांसदी का दावेदार बनाया है. सतीश गौतम को टिकट दिये जाने के बाद सियासी अटकलों  पर विराम लग गया है.

सतीश गौतम अलीगढ़ से सांसद हैं और दो बार विजयी हो चुके हैं. वर्ष 2014 में सतीश गौतम ने बसपा के अरविंद कुमार सिंह को और 2019 में बसपा के अजीत बालियान को हराकर भाजपा का परचम लहराया था. इस बार पार्टी ने तीसरी बार सतीश गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है. भाजपा से प्रत्याशी सतीश गौतम को 2014 के लोकसभा चुनाव में पांच लाख 14 हजार 622 वोट लेकर नंबर एक पर रहे थे. दूसरे नंबर पर रहे बसपा के अरविंद कुमार सिंह को दो लाख 27 हजार 888 मिले थे. सपा के प्रत्याशी जफर आलम को दो लाख 26 हजार 284 वोट मिले थे. सपा और बसपा के प्रत्याशी के वोट मिलाए जाएं को चार लाख 54 हजार 172 वोट मिले. 

सपा और बसपा के वोट मिलाकर भाजपा के 60 हजार 450 वोट अधिक मिले है. कांग्र्रेस प्रत्याशी 62 हजार 674 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे. वहीं दूसरी बार 2019 मे जब चुनाव हुआ तो भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़े सतीश गौतम ने फिर जीत का परचम लहराते हुए बसपा के अजीत बालियान को 229261 मतों से हराया था सतीश कुमार गौतम को 656215 वोट मिले थे अजीत बालियान के खाते में 4 लाख 26954 वोट आए थे चुनाव में सतीश कुमार गौतम ने 229261 वोटो के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की थी

कहाँ के निवासी है भाजपा के सांसद
सांसद सतीश गौतम मूलरूप से तहसील इगलास के गौंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सढ़ा के रहने वाले हैं. यह हाथरस संसदीय क्षेत्र में आता है. वह नोएडा में राजनीति में सक्रिय रहे. भाजपा में कई पदों पर रहने के बाद वर्ष 2014 में उनका टिकट घोषित हुआ था बीते वर्षों के इतिहास की अगर बात की जाए तो पूर्व सांसद शीला गौतम 1991 से लगातार चार बार सांसद रही थीं.

सांसद सतीश कुमार दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्हें पार्टी ने तीसरी बार मौका दिया है. सतीश गौतम के मैदान में आने के बाद से अलीगढ़ में गठबंधन और एनडीए का सीधा मुकाबला होना निश्चित हो गया है. यहां से सपा व कांग्रेस के गठबंधन के  मौजूदा 2024 के प्रत्यासी कांग्रेस से 2004 में सांसद रहे चौधरी बिजेंद्र सिंह को मौका दिया है. दोनों प्रत्याशी अलग अलग समाज से हैं. 

कहां से शुरू हुआ राजनीतिक करियर
सतीश कुमार गौमत मूलरूप से इगलास तहसील क्षेत्र के गांव सढ़ा के रहने वाले हैं.इनके द्वारा हाईस्कूल तक शिक्षा प्राप्त की गई थी, डिप्लोमा इन डेयरी मैनेजमेंट नोएडा में उनका दूध का व्यवसाय है. उनका परिवार वहीं रहता है. राजनीतिक कैरियर भी गौतमबुद्ध नगर का ही रहा है. भाजपा में जिला मंत्री, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ के पद पर रह चुके हैं.

2014 में टिकट मिलने के बाद से अलीगढ़ से नाता जुड़ गया. सांसद सतीश गौतम तीन भाई दो बहन हैं. इनके बड़े भाई का बीते दिनों निधन हो चुका है. मौजूदा समय में सांसद सतीश गौतम अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित विद्यानगर कॉलोनी में निवास करते हैं.

ये भी पढे़ं: Holi 2024: एटा में होली का 500 साल पुराना है इतिहास, आज भी दिखती है गंगा-जमुनी संस्कृति की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
यूपी: जमानत में देरी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, यूपी सरकार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
यूपी: जमानत में देरी पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, यूपी सरकार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget