एक्सप्लोरर

UP Politics: जयंत चौधरी के INDIA गठबंधन से बाहर होने पर पहली बार बोल CM नीतीश कुमार, जानिए क्या कहा

Jayant Chaudhary News: जयंत चौधरी के इंडिया गठबंधन से दूर जाने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बताया कि आख़िर ऐसा क्यों हुआ?

Nitish Kumar on Jayant Chaudhary: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में जबरदस्त उथल पुथल मची हुई है. कई बड़े नेता गठबंधन से जा चुके हैं, यूपी में जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल भी बीजेपी के साथ चली गई है. ऐसे में विपक्ष की लड़ाई कमजोर पड़ती दिख रही है. जयंत के इंडिया गठबंधन से दूर होने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि आखिर वो क्यों इस गठबंधन को छोड़कर गए हैं. 

जयंत चौधरी के इंडिया गठबंधन से दूर होने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, "हमने तो बहुत कोशिश की थी, हम नाम भी नहीं दे रहे थे, हमने दूसरा नाम दिया था. तो वो लोग अपनी तरफ से नाम दे दिए. बहुत लोग नाराज हो रहे थे, लेकिन हमने कहा कोई नहीं.. अब चल रहा है.. ऐसे ही चल रहा है वो तो वैसे भी खत्म हो गया था. हमने तो बहुत कोशिश की थी, उसी समय हमने कह दिया था सारी बात बता दी थी. हम तो बिहार के हित में काम करते रहेंगे."

पश्चिमी यूपी में और मजबूत होगी बीजेपी
मोदी सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन की नींव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी थी और सबसे पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने में उन्होंने ही प्रमुख भूमिका निभाई थी, लेकिन इस गठबंधन को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब नीतीश कुमार ही इससे अलग हो गए और एक बार फिर बीजेपी के पाले में चले गए. इसके बाद रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने भी एनडीए के साथ जाने का एलान कर दिया है. जयंत के जाने से यूपी में सपा और इंडिया गठबंधन को करारा झटका लगा है तो वहीं बीजेपी पश्चिमी यूपी में और मजबूत हो गई है. 

एक तरफ जहां बीजेपी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में जुटी हुई है वहीं इंडिया गठबंधन में अब तक सीटों को लेकर भी फैसला नहीं हो पाया है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अकेले चुनाव लडने का एलान कर चुकी है. पंजाब में भी स्थिति साफ नहीं है. यूपी में जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हो गए हैं. सपा-कांग्रेस में भी सीट शेयरिंग नहीं हो पाई है. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि इंडिया गठबंधन अब सिर्फ नाम का ही गठबंधन रह गया है. 

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'ऐश्वर्या नाचती दिखेंगी, अमिताभ बच्चन करेंगे बल्ले-बल्ले..', राम मंदिर का जिक्र कर बोले राहुल गांधी, Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget