एक्सप्लोरर

प्रयागराज: भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र को बड़ी राहत, शापिंग कॉम्पलेक्स गिराये जाने पर लगी रोक

विजय मिश्र के शापिंग कॉम्पलेक्स को बिना नक्शे के पास कराया गया था. साल 2007 में ही इसे गिराने के आदेश किये थे. अब 13 साल बाद इस कार्रवाई को लेकर प्रयागराज के कमिश्नर ने रोक लगाते हुये सख्त टिप्पणी भी की.

प्रयागराज. भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र को बुधवार को बड़ी राहत मिली. प्रयागराज के कमिश्नर ने मिश्र के शॉपिंग कॉम्पलेक्स को गिराये जाने पर रोक लगा दी है. कमिश्नर ने विकास प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण के आदेश के गलत माना. इसके अलावा विजय मिश्र के परिवार को कार्रवाई से पहले नोटिस नहीं तामील कराए जाने को भी गलत माना.

साल 2007 में दिया गया था ध्वस्तीकरण का आदेश

कमिश्नर के मुताबिक साल 2007 के ध्वस्तीकरण आदेश पर तेरह साल बाद अमल में लाए जाने को भी गलत ठहराया. वहीं, कमिश्नर ने विकास प्राधिकरण को विजय मिश्र के परिवार को अपना पक्ष रखने का मौका दिया. विजय मिश्र के परिवार को दो नवम्बर तक प्राधिकरण के जोनल अफसर के सामने पक्ष रखने का वक्त दिया है.

ध्वस्तीकरण का आदेश करता रहा सरकारी अमला

इस मामले में प्राधिकरण विजय मिश्र के परिवार का पक्ष सुनने के बाद 6 नवंबर तक नये सिरे से फैसला सुना सकता है. फिलहाल, फैसला आने तक ध्वस्तीकरण आदेश पर स्टे रहेगा. गौरतलब है कि विजय मिश्र के परिवार की अपील पर कमिश्नर आर रमेश कुमार ने ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है. वहीं, दूसरी तरफ सरकारी अमला बुलडोजर और जेसीबी मशीनें लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने का इन्तजार करता रहा.

आपको बता दें कि, प्रयागराज के अल्लापुर इलाके विजय मिश्र का शॉपिंग काम्प्लेक्स है. 400 स्क्वायर यार्ड में बने इस शॉपिंग काम्प्लेक्स की कीमत करोड़ों में है. नक्शा पास नहीं होने की वजह से विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण बताकर ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया था. ये शॉपिंग कॉम्पलेक्स विजय मिश्र की सास इंद्रकली देवी के नाम है.

ये भी पढ़ें.

बीजेपी विधायक अलका राय की प्रियंका गांधी को चिट्ठी, पूछा- मुख्तार अंसारी को क्यों बचा रही है कांग्रेस?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget