एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य के बचाव में आईं संघमित्रा मौर्य पर भूपेंद्र चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संघमित्रा मौर्य के बयान पर कहा कि हमारी पार्टी का स्टैंड एकदम क्लीयर है.रामचरितमानस पर भारतीयों की आस्था है. इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए.

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का उनकी बेटी और बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने बचाव किया है. संघमित्रा ने कहा कि उनके पिता जिन चौपाईयों का जिक्र कर रहे हैं उन पर विद्वानों के साथ चर्चा होनी चाहिए. संघमित्रा का ये बयान इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि पूरी बीजेपी इसे लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमलावार है और लगातार समाजवादी पार्टी को घेर रही हैं. इस बीच संघमित्रा मौर्य को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से जब संघमित्रा मौर्य को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बात पर हमारी पार्टी का स्टैंड एकदम क्लीयर है. राम और रामचरितमानस करोड़ों भारतीयों की आस्था का विषय है. इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, लेकिन हमारा बिल्कुल स्टैंड क्लीयर है, हमारी जो धार्मिक आस्था है जो परंपरा है, हम उस आस्था और परंपरा के साथ हैं. इससे पहले भूपेंद्र चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को विक्षिप्त इंसान तक कह दिया था. उन्होंने कहा कि ऐसा बयान कोई विक्षिप्त इंसान ही दे सकता है. 

जानिए क्या कहा था संघमित्रा मौर्य ने

दरअसल संघमित्रा मौर्य ने कहा था कि 'पिता जी ने रामचरितमानस को पढ़ा है. हालांकि मेरी इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अगर एक चौपाई का उदाहरण दिया है तो शायद इसलिए क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है. जहां भगवान राम ने जाति को महत्व दिए बगैर शबरी के जूठे बेर खाये, वहीं उस चौपायी में जाति का वर्णन किया गया है.' उन्होंने कहा कि 'ये विवाद का नहीं बल्कि चर्चा का विषय है. इस पर चर्चा होनी चाहिए कि क्यों किसी खास पंक्ति के लिए बार-बार विवाद पैदा हो रहा है.'

मुलायम सिंह यादव को लेकर कही ये बात

भूपेंद्र चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के मुलायम सिंह यादव को लेकर किए गए ट्वीट पर भी निशाना साधा और कहा कि 'मुलायम सिंह यादव जी देश में प्रदेश के बड़े नेता रहे हैं. उन्होंने लंबे समय तक देश-प्रदेश का नेतृत्व किया और अपनी विचारधारा के आधार पर शासन किया है. इसलिए सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण दिया है.' 

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 'यह राजनीति करने का समय नहीं है. ऐसे नेता का सम्मान होना चाहिए वो सरकार ने किया है. इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए. वह राजनीति कर रहे हैं निश्चित रूप से राजनीति कर रहे हैं उनके पास कोई विषय बचा नहीं है वह बेरोजगार हो गए हैं, जनता ने उन्हें बेरोजगार कर दिया है तो इस तरह के अनावश्यक बयान देकर राजनीति कर रहे हैं.'

ये भी पढे़ं- Bageshwar Dham: हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा उठाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं धीरेंद्र शास्त्री, जानें- वजह? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget