एक्सप्लोरर

भोपा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरों को दबोचा, तीन हजार के करीब नींद की गोली बरामद

मुजफ्फरनगर में थाना भोपा पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है. जिसमें पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने 2900 नींद की गोलियां, एक कार, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं.

लखनऊः जनपद मुजफ्फरनगर में सोमवार को फिर थाना भोपा पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने 2900 नींद की गोलियां, एक कार, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं.

पुलिस गिरफ्त में बदमाश

पकड़े गए लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने पतंजलि मूसली पाक की 30 पेटियां बरामद की हैं जो बदमाशों ने जनपद बिजनौर के नूरपुर से चोरी की थी. पुलिस के अनुसार बदमाश मुजफ्फरनगर में भी किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे कि तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चारों बदमाशों को धर दबोचा.

पुलिस ने बरामद किए तीन तमंचे औऱ कारतूस

मामला थाना भोपा क्षेत्र का है जहां थानाध्यक्ष सूबे सिंह की टीम गंग नहर की पटरी पर चेकिंग कर रही थी कि तभी सामने से एक आ रही कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी और कुछ ही दूरी पर पुलिस ने कार सवार बदमाशों को घेर कर दबोच लिया. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, एक कार और 2900 नींद की गोलियां बरामद की है.

बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग

घटना का खुलासा करते हुए सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि 'भोपा पुलिस चेकिंग कर रही थी चार बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे. पुलिस ने जैसे ही उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग करते हुए बदमाशों को घेर लिया, पकड़े गए बदमाशों के नाम सुमित पुत्र वीरभान निवासी भीलना जनपद अमरोहा, नाजिम पुत्र तोफिक निवासी खानपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर, सलमान पुत्र रईस अहमद निवासी गांव भीलना जनपद अमरोहा, शाने आलम पुत्र इरफान निवासी इस्माइलपुर थाना शिवाला कला बिजनौर है.'

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी को बनाया गया सोमनाथ मंदिर न्यास का अध्यक्ष, मोरारजी देसाई के बाद दूसरे प्रधानमंत्री चम्बल एक्सप्रेस: जहां कभी चलती थी डकैतों की हुकूमत, वहां दौड़ेंगे 100 किलोमीटर की रफ़्तार से वाहन

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget