एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Encounter: चंद्रशेखर आजाद ने बताया क्यों हुआ असद का एनकाउंटर? कहा- 'हर अपराधी के साथ...'

Atiq Ahmed Son: भीम आर्मी चीफ ने कहा कि मेरी अतीक अहमद में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन यूपी सरकार को हर अपराधी के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए, भले ही वह किसी भी जाति या धर्म का हो.

Asad Ahmed Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) के साथ झांसी (Jhansi) में हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद (Asad) और शूटर गुलाम की मौत के बाद आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा वोट बैंक के लिए भय की राजनीति कर रही है. 

चंद्र शेखर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में उनके स्मारक पहुंचकर संविधान निर्माता को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. उन्होंने इसके बाद ‘‘पीटीआई-भाषा’’ से कहा, ‘‘मेरी अतीक अहमद में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन उत्तरप्रदेश सरकार को हर अपराधी के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए, भले ही वह किसी भी जाति या धर्म का हो.’’

असद के एनकाउंटर को लेकर कही ये बात

भीम आर्मी के संस्थापक ने सत्तारूढ़ भाजपा को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में वोट बैंक के लिए भय की राजनीति की जा रही है और 'लोगों के खिलाफ उनकी जाति और धर्म देखकर कार्रवाई की जा रही है.' उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में देश भर में सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ हो रही हैं और अदालतें भी राज्य सरकार को इस विषय में फटकार लगाती रही हैं. 

चंद्र शेखर ने राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की 11वीं की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का उल्लेख हटाए जाने को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सच्चाई और अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकती और वह डर कर लोगों से वास्तविक इतिहास छिपाना चाहती है.

भीम आर्मी के मुखिया ने कहा, ‘‘मौलाना आजाद देश के पहले शिक्षा मंत्री थे. पाठ्यपुस्तकों में उनका उल्लेख बना रहना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन और संघर्ष बारे में पता चल सके और वे उनसे प्रेरणा ले सकें.’’ 

ये भी पढ़ें- Watch: 'असद ने गलत किया लेकिन...' एनकाउंटर पर भड़कीं अतीक के गांव की महिलाएं, जानें- किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget