एक्सप्लोरर

भदोही में RSS कार्यकर्ताओं ने बदला अजीमुल्ला चौराहे का नाम, हनुमान चालीसा का पाठ कर की पूजा

Bhadohi News: मंगलवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने अजीमुल्ला चौराहे पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ा और गाजे-बाजे के साथ इसका नाम अटल चौक किए जाने का ऐलान किया है.

Bhadohi Latest News: उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर हो रहे विवाद के बीच नाम बदलने की कवायद भी जारी है. इसी कड़ी में यूपी के भदोही में प्रसिद्ध अजीमुल्ला चौराहे का नाम भी बदल दिया गया है. इस चौराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम रख दिया गया हैं. जिसके बाद इस चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक रखा गया है. मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे और अजीमुल्ला चौराहे के नाम अटल चौक रख दिया. 

ख़बर के मुताबिक भदोही के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजीमुल्ला चौराहा आता है जिसका नाम बदला गया है. मंगलवार को बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और समर्थक अजीमुल्ला चौराहे पहुंचे. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने चौराहे पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ा और गाजे-बाजे के साथ कीर्तन करते हुए कार्यक्रम किया. जिसके बाद इस बात का ऐलान किया गया है कि अब से अजीमुल्ला चौराहे को अटल चौक के नाम से जाना जाएगा. 

हनुमान चालीसा का पाठ करके बदला नाम
अजीमुल्ला चौक भदोही शहर का व्यस्ततम चौराहों में से एक है. यहां पास में ही एक बड़ी मार्केट है. जिसके चलते इस चौराहे पर अच्छी खासी चहल-पहल रही है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता और समर्थक यहां इकटठा हुए, जिसके बाद उन्होंने गाजे-बाजे के साथ भव्य तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती की. आयोजन के बाद अजीमुल्ला चौराहा का नाम बदलकर अटल चौक कर दिया गया. 

उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तभी से मुगलों और गुलामी का निशानियोँ और प्रतीक चिन्हों को हटाने का काम किया जा रहा है. पिछले कुछ सालों में प्रदेश में कई बड़े शहरों और जिलों का नाम बदला गया है. वहीं अब भी लखनऊ और अलीगढ़ समेत कई जिलों या प्रमुख नामों को बदलने की मांग की जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ तो खुद लखनऊ को लक्ष्मणपुर के नाम से पुकार चुके हैं. 

पुलिस पर भरोसा नहीं तो माता प्रसाद पांडेय और अखिलेश हटा दें अपनी सुरक्षा- आचार्य प्रमोद कृष्णम

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget