एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में बिना डॉक्टर के चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर, प्रशासन ने की छापेमारी

UP News: बस्ती में चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर डीएम के निर्देश के बाद छापेमारी की गई है. इस दौरान कुछ संचालक फरार हो गए. यहां सेंटरों में बिना डॉक्टर के ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे.

Basti News: प्रदेश की योगी सरकार लगातार फर्जी तरीके से कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ कर रही है. फर्जी हॉस्पिटल, फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज समेत फर्जी अल्ट्रासाउंड संचालकों की धरपकड़ में तेजी दिखाई दे रही है. आए दिन लोग इन फर्जी संचालकों के शिकार होते हैं. उसी क्रम में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी के निर्देश पर फर्जी तरीके से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी शुरू हुई. जहां सदर एसडीएम गुलाब चंद ने टीम के साथ पहुंचकर कार्रवाई की. 

इस दौरान आनन फानन में कुछ सेंटर संचालक तो सेंटर बंदकर भागने में कामयाब हो गए, लेकिन आधा दर्जन संचालक मौके पर मौजूद मिले. इन सेंटरो में कोई डॉक्टरों नहीं था. ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला अस्पताल का है. जहां अस्पताल के सामने सालों से फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं. 

एक लाइसेंस पर चल रहे कई अल्ट्रसाउंड सेंटर

शिकायत थी कि यहां एक लाइसेंस पर कई अल्ट्रसाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं. नामित डॉक्टरों के नाम पर ये अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं. अल्ट्रासाउंड संचालकों में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासनिक अमले ने अचानक से छापेमारी की. कुछ सेंटर तो खुले मिलें जहां अधिकारियों ने जांच पड़ताल की. वहीं कुछ अपने सेंटरों बंदकर भाग खड़े हुए. पुलिस बल को देख पहले तो हर कोई हैरान रह गया, लेकिन बाद में पता चला कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की जा रही है. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. 

एक डॉक्टर के नाम दस-दस रजिस्ट्रेशन

इस पूरे मामले पर सदर एसडीएम गुलाब चंद ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट अंद्रा वामसी का निर्देश है कि सभी अल्ट्रासाउंड मशीनों की चेंकिंग की जाए. इसकी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ अल्ट्रासाउंड मशीनें बिना दक्ष डॉक्टर के चलाई जा रही हैं. कुछ के संबंध में शिकायतें हैं कि उनके पास रजिस्ट्रेशन नहीं है. जो डॉक्टर नामित हैं, वो बैठते नहीं हैं. उनके नाम से रजिस्ट्रेशन ले लिया गया है और एक डॉक्टर के नाम दस-दस रजिस्ट्रेशन हैं और वो डॉक्टर कभी रहते नहीं हैं.  

एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिला

उन्होंने कहा कि इन जगहों पर थर्ड आदमी अल्ट्रासाउंड करता रहता है. एसडीएम ने बताया कि महिला अस्पताल के सामने चार अल्ट्रासाउंड सेंटर चेक गिए हैं, जहां एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिला. डॉक्टर के न मिलने पर और देखा गया कि रजिस्टर में दो अल्ट्रासाउंड किया गया है. डॉक्टर के साइन भी नहीं है. इससे यह साबिक हो रहा है कि यहां पर डॉक्टर आते नहीं हैं. टीम के पहुंचने पर दो से तीन दर्जन अल्ट्रासाउंड संचालक ताला लगाकर फरार हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: 'कांग्रेस हार रही है इसलिए राहुल गांधी गए केदारनाथ', CM योगी बोले- ये मैदान छोड़कर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget