एक्सप्लोरर

सवर्ण समाज के गांव जाने वाली सड़क पर गए युवक को लोगों ने पीटा, FIR दर्ज

UP News: बस्ती में सवर्ण समाज के लोगों के गांव को जाने वाली सड़क पर जाने पर दलित युवक की पिटाई कर दी गई है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक दलित युवक की इसलिए पिटाई कर दी गई क्योंकि वह सवर्ण समाज के लोगो के गांव को जाने वाली सड़क पर चला गया. इस बात से गुस्साए गांव के ही अभिषेक मिश्र नाम के युवक ने दलित युवक हिमांशु को दूसरे दिन चाय की दुकान पर लात घूसे बेदम पिटाई कर दी. इस घटना में दलित युवक बुरी तरह घायल हुआ है और उसका हाथ भी टूट गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दलित उत्पीड़न एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के रहने वाले दलित युवक हिमांशु के साथ जाति पाति के आधार पर भेदभाव का व्यवहार किया गया. हिमांशु ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वे गांव के बाहर राम सूरत गुप्ता की दुकान पर बैठा था, तभी गांव के ही युवक अभिषेक मिश्रा आया और उससे कहने लगा कि शादी समारोह में तुम क्यों आए, गांव को जाने वाली सड़क सवर्ण समाज के लिए है तुम इस सड़क पर कैसे चले? जब हिमांशु ने अभिषेक की इन बातों का विरोध किया और कहा कि सड़क सभी के लिए होती है और समाज में सभी को आजादी से जीने का अधिकार है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
हिमांशु की इतनी बात सुनकर अभिषेक आग बबूला हो गया और हिमांशु को जमकर पीट दिया. मारपीट की घटना में हिमांशु के हाथ की उंगली टूट गई है और उसका हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है. वहां मौजूद लोगों ने हिमांशु को बचाया. जब इस घटना की जानकारी कप्तानगंज थाना पुलिस को लगी तो इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

इस प्रकरण को लेकर कप्तानगंज थाने के थानाध्यक्ष से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है, आरोपी की तलाश की जा रही है, एक युवक हिमांशु ने गांव के ही अभिषेक मिश्रा के खिलाफ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करने की शिकायत की थी, जिसमे जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया है जो भी तथ्य जांच में सामने आयेंगे पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: हरिद्वार की साइबर सेल टीम ने बरामद किए गुम हुए 415 मोबाइल, फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget