एक्सप्लोरर

Bareilly News: शादीशुदा चांद बाबू ने विशाल बनकर युवती को फंसाया प्रेम जाल में, बनाया धर्म बदलने का दवाब, गिरफ्तार

Bareilly Crime News: चांद बाबू ने अपना नाम डॉक्टर विशाल बताया और मुरादाबाद की हिंदू युवती के साथ कई बार रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना ली.

Uttar Pradesh News: यूपी के बरेली (Bareilly) में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) का एक और मामला सामने आया है. यहां चांद बाबू ने विशाल बनकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप कर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली. आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. युवती की तहरीर पर पुलिस (Bareilly Police) ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए इस युवक ने अपना धर्म, पहचान और नाम छिपाकर एक हिंदू युवती को अपने जाल में फंसा लिया.

जालसाज होने का चला पता
पीलीभीत के जहानाबाद निवासी आरोपी चांद बाबू ने अपना नाम डॉक्टर विशाल बताया और फिर मुरादाबाद की हिंदू युवती को जिहाद का शिकार बना डाला. चांद बाबू ने युवती के साथ कई बार रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना ली. करीब डेढ़ महीने पहले पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई कि वो विशाल नहीं बल्कि एक जालसाज है और उसका असली नाम चांद बाबू है.

Moradabad Fire: बिल्डिंग में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, शादी में शामिल होने आए थे मुरादाबाद

करने लगा ब्लैकमेल
इसके बाद युवती ने चांद बाबू से दूरियां बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने धमकी दी की मैं तुम्हारी अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके तुम्हें बदनाम कर दूंगा, तुम कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहोगी. वह पीड़िता को बीती रात डरा धमकाकर अपने साथ बरेली ले आया. चांद बाबू शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांस मंडी स्थित मन्नत लॉन में युवती को लेकर पहुंचा, जहां पीड़िता ने डायल 112 को फोन करके पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

सीओ सिटी ने क्या बताया
सीओ सिटी स्वेता यादव ने बताया, मुरादाबाद निवासी युवती ने कल रात डायल 112 को फोन करके सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया की चांद बाबू ने विशाल बनकर एक युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया और जब युवती को जानकारी हुई कि वो युवक विशाल नहीं बल्कि चांद बाबू है तो चांद बाबू ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. युवती की तहरीर पर धर्म परिवर्तन, रेप और मारपीट की गंभीर धाराओं में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है.

UP BJP New Chief: यूपी BJP अध्यक्ष बनने पर भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
आजम खान, पत्नी और बेटे ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, क्या बुलडोजर को रोक पाएगी सपा?
आजम खान, पत्नी और बेटे ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, क्या बुलडोजर को रोक पाएगी सपा?
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget