एक्सप्लोरर

Bareilly News: छावनी में तब्दील हुआ बरेली शहर, कड़ी निगरानी के बीच 1356 मस्जिदों में अदा की गई जुमे की नमाज

Bareilly News: बरेली में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस द्वारा पूरे शहर पर ड्रोन पर नजर रखी गई. जिसके बाद जिले में आज 1356 मस्जिदों में शांति पूर्वक नमाज अदा की गई.

Bareilly News: आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा (Tauqir Raza) भले ही बैक फुट पर आ गए हों लेकिन पुलिस प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है .यही वजह है की आज बरेली पुलिस (Bareilly News) ने पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया है. चप्पे चप्पे पर पुलिस, पीएसी और आरएएफ को तैनात किया गया है. खुराफातिओं पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है. एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि बरेली जिले में आज 1356 मस्जिदों में शांति पूर्वक नमाज अदा की गई.

छावनी में तब्दील हुआ बरेली

बरेली में जुमे की नमाज में किसी तरह का विवाद ना हो उसके लिए एडीजी जोन राजकुमार, आईजी रेंज रमित शर्मा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसपी सिटी रविंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल समेत तमाम आला अधिकारी सड़कों पर दिखाई दिए. योगी सरकार के इन बड़े अधिकारियों ने खुद सड़क पर निकलकर जनता को ये भरोसा दिलाया की शहर में शांति है और अगर किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Prophet Muhammad Row: जुमे की नमाज के बाद यूपी के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन, प्रयागराज में पथराव, CM योगी ने दिए सख्त आदेश

ड्रोन से रखी गई शहर पर नजर

एडीजी जोन राजकुमार ने बताया की बरेली जोन के सभी 9 जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. सभी जिलों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ को तैनात किया गया है. बरेली संवेदनशील जिलों में है यहां पर 7 कंपनी पीएसी और आरएएफ को तैनात किया गया है. इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है.

17 जून को करेंगे धरना प्रदर्शन- तौकीर रजा

गौरतलब है की बरेली में 10 जून को मौलाना तौकीर रज़ा ने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया था. लेकिन योगी सरकार की सख्ती की वजह से मौलाना तौकीर को आज का धरना प्रदर्शन कैंसिल करना पड़ा. हालाकि तौकीर रजा ने कहा है की वो 17 जून को महिलाओ, बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे. जिसमें दो ढाई लाख लोग मौजूद रहेंगे.

UP News: योगी सरकार ने की शहरों में हाउस टैक्स बढ़ाने की तैयारी, हर दो साल में बढ़ाया जाएगा टैक्स, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget