एक्सप्लोरर

बरेली: बड़ा बाईपास पर स्थित आर्यन सिटी कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 40 बीघा जमीन पर बनाई जा रही थी अवैध कॉलोनी

बीडीए की कार्यवाही से जहां कॉलोनाइजर्स में हड़कंप मचा हुआ है वहीं बीडीए की कार्यवाही से अब लोग नक्शा पास करवाने पहुंच रहे है जिससे बीडीए की आय बढ़ गई है.

बरेली: बरेली विकास प्राधिकरण ने बड़ा बाईपास पर बनी आर्यन सिटी कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है. कॉलोनी में बने दो मंजिला कार्यालय, दो फ्लैट और एक बाउन्ड्रीवाल पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. ये कॉलोनी बरेली महायोजना-2021 में स्वीकृत ग्रीन बैल्ट में बनाई जा रही थी. 

10 सेकेंड में दो मंजिला कार्यालय जमीदोंज हो गया. इसके अलावा वहां बने फ्लैट्स और बाउंड्रीवाल भी चंद सेकंड में धरासाई हो गई. बीडीए को जब इस अवैध निर्माण की जानकारी हुई तो कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया. इतना ही नही कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गईं. बीडीए की इस तरह की कार्यवाही से अवैध कॉलोनी बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. 

BDA उपाध्यक्ष का बयान
बीडीए उपाध्यक्ष आईएएस जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली विकास क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गुलाम द्वारा गाटा संख्या-393 ग्राम सैदपुर चुन्नीलाल बड़ा बाईपास पर अनाधिकृत रूप से बरेली महायोजना-2021 में स्वीकृत ग्रीन बैल्ट में 'आर्यन सिटी' के नाम से अनाधिकृत कॉलोनी का निर्माण/विकास कार्य लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में किया जा रहा था. स्थल पर दो मंजिला कार्यालय, दो फ्लैट और बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य किया गया था. उक्त अवैध कॉलोनी के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के अधीक्षण अभियन्ता राजीव दीक्षित, सहायक अभियन्ता अनिल कुमार एवं अवर अभियन्तागण, प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी. इसके अलावा एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है. 

बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किए गए अनाधिकृत कालोनियों/निर्माणों के विरूद्ध प्रभावी रूप से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी. अनाधिकृत कॉलोनी/निर्माण चाहे वह किसी कालोनाइजर द्वारा कराया गया हो या किसी व्यक्ति विशेष द्वारा कराया गया हो, उनके निर्माणों पर प्राधिकरण स्तर से किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी. अनाधिकृत निर्माणों को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्तीकरण अभियान में सम्मिलित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाती रहेगी. 

बता दें, बीडीए अब तक दो दर्जन के करीब अवैध कॉलोनियो पर बुल्डोजर चला चुका है. बीडीए की कार्यवाही से जहां कॉलोनाइजर्स में हड़कंप मचा हुआ है वहीं बीडीए की कार्यवाही से अब लोग नक्शा पास करवाने पहुंच रहे है जिससे बीडीए की आय भी बढ़ी है. 

ये भी पढ़ें-
बरेली में सीलिंग की जमीन पर चला योगी का बुल्डोजर, 10 करोड़ की जमीन हुई कब्जामुक्त

Crime News: बरेली में मिस्ड कॉल से शुरू हुई लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, प्रेमी सहित 3 गिरफ्तार, 2 फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget