एक्सप्लोरर

'मनमानी करोगे तो आकर ठीक कर देंगे', बुलडोजर से मकान गिराया तो SDM पर भड़के बीजेपी विधायक

Banda News: यह पूरा मामला जनपद के बबेरू कस्बे का है, जहां कल कॉपरेटिव सोसायटी के कैम्पस में बने एक पुराने मकान को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कॉपरेटिव सोसायटी बुलडोजर से गिरवा दिया था.

उत्तर प्रदेश के बांदा में बीजेपी के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार एक एसडीएम को फोन पर हड़काने का उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वे बबेरू के एसडीएम वर्मा को आकार ठीक कर देने और नौकरी करना सिखा देने की बात कह रहे हैं.

यह पूरा मामला जनपद के बबेरू कस्बे का है जहां कल कॉपरेटिव सोसायटी के कैम्पस में बने एक पुराने मकान को पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कॉपरेटिव सोसायटी बुलडोजर से गिरवा दिया था. वह मकान गोलू पाण्डेय नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है, मकान ध्वस्तीकरण के बाद गोलू ने विधायक प्रकाश द्विवेदी से यह बात बताई थी जिसके बाद विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मौके पर पहुँच कर वहां से बबेरू एसडीएम को फोन किया और जमकर हड़काया.

मनमानी करेंगे तो हम आकर ठीक कर देंगे- बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक ने कहा कि किसी का मिशन पूरा करने अगर बबेरू आये हो तो अपनी आदत ठीक कर लो एक बार आग्रह करेंगे अनुरोध करेंगे और अगर मनमानी करेंगे तो हम आकर ठीक कर देंगे यह वादा है हमारा. विधायक ने कहा बता देना जिससे बताना हो नौकरी करना सिखा देंगे, आपको ये लिख कर ले लीजिए. विधायक की बातचीत का यह वीडियो इस समय जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अभी कुछ दिनों पहले भी एक एसडीएम के साथ मारपीट व अभद्रता करने का विधायक पर आरोप लगा था.

एसडीएम ने बिना नोटिस के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया- बीजेपी विधायक

वहीं बबेरू में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि गोलू पाण्डेय ने उन्हें फोन पर बताया कि एसडीएम और कॉपरेटिव समिति के द्वारा उसका घर गिराया जा रहा है. उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पहले इस समिति के अध्यक्ष थे कॉपरेटिव की कई दुकानें उसके भाई बंधुओं के नाम है. उनके द्वारा स्थानीय प्रशासन को बरगलाकर यह घर गिराया गया है, जबकि गृहस्वामी के पास मकान से सम्बंधित अभिलेख भी मौजूद हैं लेकिन एसडीएम रजत वर्मा और कॉपरेटिव के अधिकारियों ने आचानक बिना किसी नोटिस के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया.

जिलाधिकारी को कुछ भी आता-जाता नहीं है- बीजेपी विधायक

उन्होंने आरोप लगया की उस समय पूरा परिवार घर पर था और ध्वस्तीकरण के वक्त घर गृहस्थी का सारा सामान भी मकान पर था. महिलाओं को महिला पुलिस के द्वारा कोतवाली भिजवा दिया गया. उन्होंने जिलाधिकारी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी को कुछ भी आता-जाता नहीं है, जितना उनको अधीनस्थ समझा देंगे उस पर वो चलती हैं, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget