एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के बहराइच में सुस्त पड़ी वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन की रफ्तार, जानिए वजह

UP Vriddha Pension Scheme: यूपी के बहराइच में वृद्धा पेंशन लाभार्थियों की उम्र सत्यापन का काम बहुत धीमे चल रहा है. कयास है कि जिले में काफी बड़े स्तर पर फर्जी तरीके से पेंशन लाभ लिया जा रहा है.

UP Vriddha Pension Scheme: यूपी के बहराइच (Bahraich) में वृद्धा पेंशन लाभार्थियों (Vriddha Pension Beneficiaries) के उम्र के सत्यापन (Age Varification) की रफ्तार सुस्त हो गई है. इस जिले में करीब 97 हजार बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं. जिनके सही लाभार्थियों की पहचान के लिए उम्र का वेरिफिकेशन किया जा रहा है जिसके तहत लाभार्थियों को आधार से लिंक किया जा रहा है. सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी लाभार्थी जनसेवा लोकवाणी केन्द्र जाकर अपने पेंशन का आधार से सत्यापन कराए नही तो उनकी पेंशन की किश्त रोक दी जाएगी. लेकिन बहराइच में महज 38 फीसद लोगों ने ही अब तक अपना वेरिफिकेशन कराया है. ऐसे में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की संख्या फर्जी होने की संभावना बढ़ गई है.

जानिए क्या कहते हैं समाज कल्याण अधिकारी
इस बारे में जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी नालिन राज (Social Welfare Officer Nalin Raj) ने बताया कि जिले में सत्यापन का काम चल रहा है. ग्राम स्तर पर ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान और बीडीओ (BDO) साथ दे रहे हैं लेकिन बड़ा सवाल ये है कि सरकारी विभाग के तमाम मातहत लगे होने के बाद भी सत्यापन का प्रतिशत आगे क्यों नही बढ़ रहा है. लेकिन नलिन राज का कहना है कि जानकारी नहीं होने की वजह से सत्यापन के काम में सुस्ती देखने को मिल रही है. 

अपात्रों के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार
योगी सरकार 2.0 बनने के बाद सरकार एक्शन मूड में है. सरकार के निशाने पर वो लोग है जो अपात्र होते हुए भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. इसलिए सरकार की ओर से हिदायत दी गई है कि ऐसे लोग खुद ही सरकारी योजनाओं को सरकार के आगे सरेंडर कर दें नहीं तो उनके खिलाफ लाभ सहित वसूली की जाएगी. यही वजह है कि राशन कार्ड से लेकर किसान सम्मान निधि जैसे सरकारी लाभ ले रहे अपात्र लाभार्थी खुद ही विभागों में जा कर सरेंडर कर रहे हैं.

Azam Khan News: आजम खान को एक और झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर जौहर यूनिवर्सिटी की शत्रु संपत्ति पर प्रशासन का कब्जा

बहराइच में सत्यापन के काम की सुस्त रफ्तार
यूपी सरकार ने पिछले दिनों वृद्धा पेंशन की राशि 500 रुपयों से बढ़ाकर 1000 रुपये की है. जिसके बाद पेंशन बनवाने वाले फर्मो की भरमार आ गई थी लेकिन अब सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत फर्जी लाभार्थियों के सत्यापन की मुहिम चला रही है. लेकिन इस मुहिम का असर बहराइच काफी कम दिखाई दे रहा है. गाँव के कर्मचारी और अधिकारी लगे होने के बाद भी मात्र 38 प्रतिशत लोगों ने ही अपनी वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र का सत्यापन कराया है ऐसे में संदेह पैदा हो रहा है कि कहीं विभाग में वृद्धापेंशन लेने वाले फर्जी लाभार्थी तो नही है. 

ये भी पढ़ें-

UP: बस्ती में अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, ज्ञानवापी को लेकर कही यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget