एक्सप्लोरर

Bahraich News: बाढ़ से परेशान ग्रामीणों ने किया सांसद का घेराव, राहत सामग्री न मिलने से आक्रोशित, लगाए गंभीर आरोप

Bahraich News: सांसद का घेराव कर नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तहसील प्रशासन के अधिकारी अपने चहेतों को राहत सामग्री बांट रहे हैं, जबकि जरूरतमंदों के हाथ खाली हैं.

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ का कहर झेल रहे हैं. सैकड़ों गांवों में बाढ़ से हजारों लोग परेशान हैं. कहीं प्रशासन ग्रामीणों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहा है, तो कहीं अभी भी बाढ़ पीड़ितों को दूर-दूर तक मदद नहीं मिल पा रही है. यूपी के बहराइच के एक गांव में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. राहत सामग्री न मिल पाने की वजह से ग्रामीण प्रशासन से खासा नाराज हैं. ऐसे में करीब 3 हजार लोगों ने सांसद और तहसील का घेराव कर लिया और अपनी मदद की अपील की. 

मामला बहराइच के मोतीपुर तहसील का है. यहां पर तकरीबन 3 हजार से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों ने राहत सामग्री की मांग को लेकर जिले के सांसद अक्षयबर लाल गौड़ और तहसील का घेराव कर लिया. सांसद का घेराव कर रहे पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ की वजह से उनका सब कुछ बर्बाद हो चुका है, लेकिन तहसील प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें राहत सामग्री नहीं मिल सकी है. आरोप है कि राहत सामग्री उन जगहों पर पहुंचाई जा रही है, जहां बाढ़ का कोई प्रकोप ही नहीं था. 

यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: गोरखपुर में जिला पंचायत सदस्य ने किया 'तमंचे पर डिस्को', डीजे की धुन पर हवा में बरसाईं गोलियां, केस दर्ज

चहेतों को राहत सामग्री बांटने का आरोप
मोतीपुर तहसील की जनता का यह भी आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि अपने चहेतों को बाढ़ राहत सामग्री वितरण करवा रहे हैं, जबकि कई हजारों की संख्या में बाढ़ पीड़ित लगातार राहत सामग्री की आस में बैठे हुए हैं और उन तक कुछ नहीं पहुंच रहा. 

उप जिला अधिकारी को हटाए जाने की मांग
बड़ी बात यह है कि 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्हीं इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था और प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाते हुए यह निर्देशित किया था कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री समय से पहुंचाई जाए. आरोप है कि इसके बावजूद मुख्यमंत्री के निर्देशों को भी दरकिनार किया गया. इस वजह से सोमवार को 3 हज़ार से ज्यादा की संख्या में तहसील पहुंचे बाढ़ पीड़ित सांसद का घेराव कर रहे हैं और तत्काल उप जिला अधिकारी को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं. 

वहीं, बहराइच के सांसद अक्षयबर लाल गौड़ का कहना है कि जनता तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है, जिसकी वजह से जनता में बेहद आक्रोश में हैं. मामले की जांच की जा रही है और पता किया जा रहा है कि ऐसा किसकी वजह से हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget