एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2024: बाबा केदार के भक्त अब रात्रि 12 बजे तक कर सकेंगे श्रृंगार दर्शन, मंदिर समिति ने बनाई यह रणनीति

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए बीकेटीसी के 80 कर्मचारी लगे हुए है. जो शिफ्टों में काम कर रहे है. वहीं 36 हजार लोगों को दर्शन कराने का लक्ष्य भी रखा गया है.

Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा मे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ मंदिर समिति ने 1 घंटे के अंदर 1 हजार 800 भक्तों को बाबा के दर्शन कराने की रणनीति तैयार की है. इससे धाम में आने वाले भक्तों को बाबा के दर्शन करने में आसानी होगी और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हो पाएंगे. साथ ही बाबा केदार के भक्त अपने आराध्य के श्रृंगार दर्शन रात्रि 12 बजे तक कर सकेंगे. इसको लेकर मंदिर समिति ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है.

आपको बता दें कि केदारनाथ यात्रा में जून माह में आस्था का सैलाब फिर से उमड़ने की उम्मीद है. जिसे देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है. श्रद्धालुओं की भीड़ के हिसाब से धाम में समिति द्वारा एक घंटे में 1800 से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे. साथ ही बाबा केदार के भक्त अपने आराध्य के श्रृंगार दर्शन रात्रि 12 बजे तक कर सकेंगे इसको लेकर समिति के द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है.

अब तक 5,88,790 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड में 10 मई को शुरू हुई चार धाम यात्रा में केदारनाथ यात्रा में इस माह के 22 दिनों में रिकार्ड के हिसाब से अब तक 5,88,790 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं. जबकि वर्ष 2022 में मई के 31 दिनों में धाम में 5,54,671 श्रद्धालुओं ने ही दर्शन किए थे. वहीं स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश और सरकार द्वारा ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद से आगामी सप्ताह से केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. जून माह में चारो धामों में भक्तों का सैलाब एक बार फिर से बढ़ सकता है.

36 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का लक्ष्य
 बीकेटीसी ने केदारनाथ धाम में दर्शन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अपनी योजना तैयार की है. जिसके चलते समिति एक दिन में 36 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है. समिति ने श्रद्धालुओं की भीड़ के हिसाब से एक घंटे में लगभग 1800 से लेकर 2100 तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे. जून में धर्म दर्शन सुबह 4.30 बजे से शुरू कर दिए गए हैं, जो अपराह्न 3.30 बजे तक कराए जा रहे है. 3.30 के बाद आधे घंटे बाबा केदार को बाल भोग लगाया जा रहा है, जिसके तहत मंदिर को बंद किया जाता है.

बीकेटीसी के 80 कर्मचारी लगे सफल संचालन के लिए
गर्भगृह की साफ-सफाई के बाद शाम चार बजे से पुन: मंदिर को धर्म दर्शन के लिए खोला जाता है. जो शाम सात बजे तक कराए जा रहे है. वहीं सायंकालीन आरती के साथ बाबा केदार के शृंगार दर्शन शुरू होंगे, जो की रात 12 बजे तक कराएं जा रहे हैं. रात 12 से सुबह चार बजे तक केदार धाम पहुंचे. भक्तों की पूजाएं संपादित की जा रही हैं. केदारनाथ में यात्रा के सफल संचालन के लिए बीकेटीसी के 80 कर्मचारी रोटेशन के हिसाब से आठ-आठ घंटे की ड्यूटी दे रहे है. जो बाबा के भक्तों को दर्शन कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं,

शृंगार दर्शन अब रात 12 बजे तक
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को खोल दिया है. वही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी भी पड़ गई है. इसलिए जून में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. इसको ध्यान में रखते हुए भक्तों को एक दिन में अधिक से अधिक दर्शन के लिए पूरी योजना बनाई गई है. सुबह 4.30 बजे से धर्म दर्शन शुरू कर दिए गए हैं और एक घंटे में 1800 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं. भीड़ अधिक हुई तो यह संख्या बढ़ाई जाएगी. श्रृंगार दर्शन का समय रात 12 बजे तक होगा.

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल में देश के मूड पर निषाद समाज की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी को लेकर किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget